खैरी ओझा गांव में चौपाल लगाकर विकास योजनाओं का सत्यापन

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने हर्रैया ब्लाक के खैरी ओझा गांव में चौपाल लगाकर विकास योजनाओं का सत्यापन किया और लोगों की समस्याओं को सुना तथा लाभार्थी परियोजनाओं में उन्हें लाभान्वित किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक गांव में अभियान चलाकर पात्र व्यक्तियों का चयन करें तथा उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाएं।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए मुख्यालय या तहसील जाना पड़ता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अधिकारी गांव-गांव जा रहे हैं तथा उनकी समस्याओं को मौके पर ही निस्तारित कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे भी चलता रहेगा। पूरे जिले में 07 गाँवों में चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया हैl जहां अधिकारी पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुन रहे हैं और उसका निराकरण कर रहे हैं।
चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है तथा पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
जिलाधिकारी ने चौपाल कार्यक्रम में आयुष्मान कार्ड, पराली से खाद बनाने के लिए डी कंपोजर वितरित किया। श्याम सुंदर तथा शुभम दिव्यांग का पेंशन के लिए फार्म भरवाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी आलोक उपाध्याय ने वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के लाभार्थियों का नाम पढ़ करके सुनाया और उनको पेंशन की धनराशि प्राप्त होने का सत्यापन किया। डीपीआरओ ने बताया कि गांव में कुल 184 परिवार है, जिसमें से 179 का शौचालय बन गया है। शेष पांच का फार्म भरवा लिया गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि पंचायत सहायक संध्या ओझा को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत गोल्डन कार्ड बनाने के लिए आईडी प्राप्त हो गई है। वे आर्थिक गणना सूची, अंत्योदय एवं पंजीकृत श्रमिक के छूटे हुए लोगों का एक सप्ताह में कार्ड बना देंगी।
जिलाधिकारी ने विभागों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, आईसीडीएस, उद्यान, रेशम, एनआरएलएम, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, श्रम, खाद एवं रसद, मिशन शक्ति के स्टाल लगाए गए थे। जिलाधिकारी ने आईसीडीएस स्टाल पर 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई किया तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में वृक्ष लगाया तथा जल से सिंचित किया। चौपाल में उन्होंने चंद्रिका, संदीप कनौजिया, बादामादेवी, दयाशंकर, किसनौता को आयुष्मान कार्ड प्रमाण पत्र प्रदान किया। उन्होंने शत्रुघ्न, विरेंदर ओझा, भीम शंकर, संतोष कुमार को डी कंपोजर प्रदान किया।
चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने शौचालय, 4 सीसी रोड, मनरेगा के कार्यों, लघु सिंचाई के अंतर्गत निःशुल्क बोरिंग, छुट्टा पशुओं, आरोग्य मेला की समीक्षा किया। ग्रामीणों ने बताया कि पीएचसी गांव से दूर है, इसलिए वे आरोग्य मेला का लाभ नहीं ले पाते हैं। जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देशित किया है कि 27 नवंबर रविवार को खैरी ओझा गांव में आरोग्य मेला लगा कर सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं तथा समुचित इलाज कराएं।
चौपाल कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आर.पी. मिश्रा, पीडी कमलेश सोनी, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार, डॉ. अश्वनी तिवारी, डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, नमिताशरण, अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, संदीप वर्मा, रितेश सिंह, सावित्री देवी, सत्यवीर सिंह, ग्राम प्रधान एवं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पराली में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी घटना

पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…

2 minutes ago

IET गोरखपुर में 92 छात्रों का चयन, टीसीएस से छात्रा को मिला ऑफर लेटर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…

14 minutes ago

तहसील जाने के लिए 20 किमी का चक्कर, रामपुर हजिया के ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…

19 minutes ago

शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा कोई बच्चा : मंत्री दयाशंकर सिंह

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…

26 minutes ago

बिना मान्यता के चल रहे स्कूल, शिक्षा विभाग बना मूकदर्शक या मिलीभगत

कैंम्पियरगंज/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)विकासखंड कैंम्पियरगंज के ग्राम सभा मछली गांव, टोला तुलसीपुर और अलीगढ़ में बिना…

30 minutes ago

भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पत्थरबाजी विरोध करने पर मारप

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआ में गुरुवार की रात कुछ लोगों ने डॉ…

33 minutes ago