किसान समस्या व सड़को की बदहाली को ठीक करने की कांग्रेसियों की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक बुधवार को सलेमपुर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र की जर्जर सड़कों को ठीक कराने व डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि क्षेत्र की अधिकांश सड़के जर्जर हो गई हैl उनकों गड्ढा मुक्त करने के नाम पर खानापूर्ति हो रही है। जमुआ-मगहरा, महदहां बाग-डुमवलिया से मुजूरी बुजुर्ग, सलेमपुर से पयासी, सलेमपुर से गुमटही, सलेमपुर से चांदपलिया आदि सड़क जर्जर व बदहाल हालत में है।
अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मार्कण्डेय मिश्र ने कहा कि खाद के लिए किसान परेशान है, अधिकांश समितियों से डीएपी व यूरिया खाद गायब हैl मजबूरी में लोग बिना खाद के बुआई कर रहे है।
जिला सचिव संजय गुप्ता ने कहा कि इस भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है।मंहगाई चरम पर है । बैठक को रामविलास तिवारी, चंद्रमोहन पाण्डेय, अभिनीत उपाध्याय, सत्यम पाण्डेय, विजय कुशवाहा, शीत कुमार मिश्र, सुरेन्द्र यादव, अखिलेश मिश्र, डॉ नरेन्द्र यादव, उमेश तिवारी, जयराम उपाध्याय, मनीष कुमार रजक आदि ने प्रमुख रूप से सम्बोधित किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

16 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

16 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago