बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय आश्रम बरहज के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यरत वेद प्रकाश सिंह को, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर ने पी.एच-डी की उपाधि प्रदान की है। आजमगढ़ जिला अंतर्गत विकास खण्ड अहरौला क्षेत्र के ग्राम- धरौली निवासी वेद प्रकाश सिंह पुत्र दलसिंगार सिंह ने गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में कार्यरत प्रो. राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में “दक्षिण एशिया में आतंकवाद की समस्या और भारत के समक्ष चुनौतियां” विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है। इन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने शोध निर्देशक को दी है। इनके इस सफलता पर संस्था के प्राचार्य प्रो.शम्भुनाथ तिवारी, प्रो.अजय कुमार मिश्र, डॉ.दर्शना श्रीवास्तव, डॉ.अरविन्द पाण्डेय, डॉ.मंजू यादव आदि ने उन्हें बधाई दी है।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी त्योहार होली और रमजान को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…
महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…