वसई विरार शहर महानगरपालिका वार्ड क्र. ६०, हनुमान नगर के निवासी १२ सालों से पक्की सड़क बनने का कर रहे है -इंतज़ार

समाधान न होने से हनुमान नगर के जनता में आक्रोश

नालासोपारा ( राष्ट्र की परम्परा)
वसई विरार शहर महानगरपालिका वार्ड क्र. ६०, हनुमान नगर, नालासोपारा (पश्चिम) के निवासी पिछले बारह सालों से पक्की सड़क बनने की प्रतिक्षा कर रहे है। हनुमान नगर के निवासियों ने नगरसेवक को बुलाकर कई बार मीटिंग की उनसे गटर लाइन और पक्का रोड बनाने की डिमांड हमेशा उठाते रहे है। लेकिन, वार्ड क्र. ६० के किसी भी नगरसेवक व विधायक ने भी रोड बनाने की पहल नही की। जिसकी वजह से हनुमान नगर के लोगो मे नगरसेवक और विधायक को लेकर काफी आक्रोश व्याप्त है।

उक्त एरिया मे पानी के टैंकर आने की वजह से कच्चे रोड के खड्डे और बड़े होते जा रहे है। पिछले बारह सालों से हर बार बारिश मे कच्ची सड़क के बड़े -बड़े खड्डो मे बारिश का पानी भर जाता है। जिसे डेंगू और मलेरिया जैसी अनेक घातक बिमारियाँ उत्पन हो जाती है। और उससे काफी बच्चे, बूढ़े और औरते बीमार पड़ जाते है।

गटर लाइन ना होने की वजह से ज्यादातर बिल्डिंग की ड्रैनेज पाइप का गंदा पानी कच्चे रोड पर आ जाता है, जिससे पूरे एरिया मे बद्बु फैल जाती है।

उक्त क्षेत्र के राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वाघमारे (एससी विंग) ने वसई विरार शहर मनपा आयुक्त और सहआयुक्त बी विभाग को वार्ड क्र. ६०, हनुमान नगर मे गटर बनाने और रोड को पक्का बनाने के लिए, सप्टेंबर २०२३ को लिखित आवेदन पत्र भी दिया था। लेकिन अब तक वसई विरार महानगरपालिका की तरफ से कुछ भी समाधान कारक उत्तर नही मिला है।

पिछले कुछ दिनों से रुक- रुक कर हो रही बारिश से भी पूरे एरिया मे पानी भर रहा है।जिसकी सूचना राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष रामदास वाघमारे (एससी विंग) और साथ मे नालासोपारा शहर सेक्रेटरी सय्यद शेहज़ाद हैदर ने वसई विरार शहर महानगरपालिका में लिखित आवेदन किया था, कच्चे रोड पर जो खड्डे हो गए है, उसमे पत्थर डाल दिया जाए ऐसी मांग की थी| लेकिन वसई विरार महानगरपालिका के पदाधिकारी कुम्भकर्ण जैसे गहरी नींद मे सो रहे है और कुछ भी समाधान के मूड मे नही लग रहै है।

rkpnews@desk

Recent Posts

अत्याधुनिक मूल्यांकन भवन से सुदृढ़ होगी परीक्षा व्यवस्था

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी…

5 hours ago

रामनवमी पर बरहज में अखण्ड कीर्तन और भव्य भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर नगरपालिका बरहज के पटेल नगर…

5 hours ago

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन, NCR को मिलेगी बड़ी कनेक्टिविटी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन से पहले…

10 hours ago

IPL 2026: RCB vs SRH पहला मैच आज, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग

IPL 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच…

10 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह का धमाका, साउथ फिल्मों को छोड़ा पीछे

Dhurandhar 2 Box Office: 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर…

10 hours ago

Lockdown पर PM Modi का बड़ा बयान: देश में लॉकडाउन नहीं लगेगा, अफवाहों पर लगाई रोक

देश में Lockdown को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विराम…

10 hours ago