बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । रामायण कालीन सरयू नदी के तट पर राधा कुंड मन्दिर परिसर में विभिन्न सनातन धर्मी व पर्यावरण के क्षेत्र में काम कर रहे सामाजिक संगठन प्रतिनिधियों ने जल व पर्यावरण संरक्षण विषयक पर जन चौपाल का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण हेतु सरयू नदी तट पर सामूहिक संकल्प लिया और पंचवटी प्रजाति व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षो का रोपण कर सम्पूर्ण जनपद में वृक्षारोपण महाभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना भी बनाईं। संबोधित करते हुए नानपारा विधायक राम निवास वर्मा ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण के लिये आवश्यक है कि हम सब मिलकर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करे और वृक्षा रोपण अभियान चला कर लोगो को वृक्ष संरक्षण हेतु प्रोत्साहित भी करे तभी पर्यावरण मानव जीवन के अनुकूल बना रह सकेगा।
विशिष्ट अतिथि नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कहा कि स्वस्थ मानव जीवन के लिए आवश्यक है की जल व वायु प्रदूषित न हो और हम बीमारियों की चपेट में न आये इसके लिए आवश्यक है कि हम सब मिलकर जन जागरूकता अभियान चलाए और लोगो को वातावरण व जल शुद्ध रखने के लिए पर्यावरण के महत्व को बताएं तथा अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करे,नगर मजिस्ट्रेट ने बहराइच नगर के तटीय इलाको में स्तिथ सरयू नदी के जीर्णोद्धार
व साफ सफ़ाई हेतु वृस्तित कार्य योजना भी प्रस्तुत किया, उपजिलाधिकारी अर्चना यादव ने जल व पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्ष के महत्व को बताया और लोगो को आवाहन किया कि वे अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करे।
प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच संजीव कुमार ने बताया कि वातावरण गर्म हो रहा है इसके लिए आवश्यक है कि अभियान चला कर वृक्षारोपण के महत्व को जन जन से अवगत कराया जाए उन्होंने विभाग की ओर से वृक्षारोपण कार्यक्रम की विस्तृत कार्य योजना भी बताई ।अयोजक संजीव श्रीवास्तव एडवोकेट अध्यक्ष मालवीय मिशन (अवध) ने बताया कि विभिन्न संगठनों के तत्वावधान मे समूचे जिले में पंचवटी प्रजाति के वृक्षो का रोपण अभियान स्थानीय लोगो के सहयोग से चलाया जा रहा है साथ ही वृक्षो के संरक्षण हेतु लोगो को जागरूक भी किया जा रहा है।कार्यक्रम का संचालन करते हुए राकेश चंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष रूल ऑफ लॉ सोसाइटी देवी पाटन मंडल ने लोगो से पर्यावरण जागरूकता अभियान में प्रभावी सहयोग का आवाहन किया। घन्यवाद ज्ञापन समाज सेवी नवनीत अग्रवाल ने किया कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ विचारक अर्जुन कुमार दलीप ने किया ,आयोजित चौपाल में प्रमुख रूप से वन दरोगा दीपक श्रीवास्तव समाजसेवी सतेंद्र वर्मा ,किसान नेता अनुज श्रीवास्तव ,सरदार परविंदर सिंह सम्मी ,सभासद हर्षित श्रीवास्तव ,किसान नेता श्यामू यादव ,समाजसेवी व्यवसाई धनंजय, धीरेंद्र ,राज नारायण अग्रवाल ,रवि ,रजत ,ज्ञानेश अग्रवाल,राम करन यादव आदि लोग उपस्थित रहे समापन अवसर पर पर्यावरणविद संजीव श्रीवास्तव व डी एफ ओ संजीव कुमार ने चौपाल में उपस्थित लोगों को पर्यावरण जल संरक्षण के लिये सामूहिक संकल्प भी दिलवाया ,समापन अवसर पर राधा कुंड मन्दिर सरयू नदी के तट पर पंचवटी व हरिशंकरी प्रजाति के वृक्षो का रोपण भी किया।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…