संविधान दिवस के उपलक्ष्य में विधि संकाय द्वारा आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम- प्रो. अहमद नसीम

गोरखपुर ( राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर एवं कुलपति प्रो. पूनम टंडन के नेतृत्व में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय, गोरखपुर का विधि संकाय संविधान दिवस को तीन दिवसीय समारोह के रूप में मनाने जा रहा है।
उक्त जानकारी विधि संकाय के अध्यक्ष एवं अधिष्ठाता प्रो. अहमद नसीम एवं संविधान दिवस समारोह के संयोजक प्रो. जितेंद्र मिश्र ने देते हुए बताया कि 25, 26 एवं 27 नवंबर 2024 को विधि विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएग। जिसमें 25 नवंबर को संवाद भवन में भाषण प्रतियोगिता, विश्विद्यालय स्थित कन्वेंशन हॉल में रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन होगा। उसी दिन दीक्षा भवन में बी.ए.एल-एल.बी के विद्यार्थियों द्वारा मूट कोर्ट का मंचन किया जाएगा। 26 नवंबर 2024 को प्रातः विश्विद्यालय स्थित स्टेडियम में विश्विद्यालय के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ का आयोजन होना है और उसके उपरांत विधि संकाय के विद्यार्थियों द्वारा प्रभात फेरी निकली जाएगी। जो संविधान दिवस की महत्ता और उपयोगिता के पोस्टर दिखाते हुए विश्विद्यालय परिसर मुख्य द्वार होते हुए दीक्षा भवन जाएगी।
दीक्षा भवन में विगत वर्षों की भाँति आचार्य पीआर त्रिपाठी स्मृति व्याख्यान का आयोजन होना है। जिसका शीर्षक “श्रमिकों के अधिकार: गरीबी बनाम समृद्धि” है। व्याख्यान के मुख्य अतिथि काशी हिन्दू विश्विद्यालय के लॉ स्कूल के आचार्य प्रो. रजनीश कुमार पटेल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्विद्यालय की कुलपति प्रो पूनम टंडन करेंगी।
आचार्य द्वय ने बताया कि समारोह के अंतिम दिवस 27 नवंबर 2024 को बी.ए.एल-एल.बी. के छात्रों द्वारा “सोशल मीडिया का दुष्प्रभाव” विषय पर एक नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जाएगा तथा इसके साथ बी.ए.एल-एल.बी. नवम सेमेस्टर के छात्रों के लिए मंडल कारागार भ्रमण और शहीद राम प्रसाद बिस्मिल स्मारक का शैक्षणिक दौरा भी होगा और उसी दिन विधि त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम के पंचम सेमेस्टर के विद्यार्थियों द्वारा जिला न्यायालय और सरकारी कार्यालयों के दौरे होना भी सुनिश्चित है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

गैस एजेंसियों पर भीड़ के बीच डीएम का औचक निरीक्षण, बोले- जनपद में गैस की कोई कमी नहीं

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…

27 minutes ago

लखनऊ में फायरिंग मामले में रोहित पटेल का शस्त्र लाइसेंस निरस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…

59 minutes ago

कम खर्च में पशुओं का इलाज और टीकाकरण, पशुपालकों को मिल रही राहत

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…

1 hour ago

आईईटी में इंजीनियर्स प्रीमियर लीग सीज़न-02 का भव्य शुभारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी…

1 hour ago

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, एक गंभीर घायल

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)सहतवार–रेवती मुख्य मार्ग पर गुरुवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

5 hours ago

कटहल नाला से हट रहा अतिक्रमण, प्रशासन की चेतावनी के बाद 8 लोगों ने स्वयं हटाया कब्जा

बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जिले में कटहल नाला के संरक्षण और सौंदर्यीकरण को लेकर प्रशासन ने…

5 hours ago