स्वर्गीय शारदा देवी के प्रथम पुण्यतिथि पर हुआ विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
माँ शारदा ब्रम्हदेव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल पर स्व शारदा देवी की, प्रथम पुण्यतिथि मनायी गयी। सर्वप्रथम वेदान्ता इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक शिव गोविन्द सिंह ने दीप जलाकर व माल्यार्पण कर नमन किया, ततपश्चात एकेडमी हेड आर एस शर्मा सहित सभी ने एक एक कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए माँ की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अन्त में जरूरतमंदों में कम्बल वितरण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।
गायत्री परिवार द्वारा सुंदर काण्ड का पाठ करके स्व शारदा देवी की पुण्य तिथि मनायी गयी व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि स्व शारदा देवी बहुत ही धर्मिक प्रवित्ति की थी दो बार चारों धाम की यात्रा के साथ ही तमाम साधु संतो का घर पर प्रसाद ग्रहण कराने के साथ ही दान पुण्य करती थी।
इसी क्रम में निज आवास सिधारी पर परिवार के सदस्यों व पड़ोसियों द्वारा सभा कर, श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इसके साथ ही बनवासी छात्रावास में सभी बच्चों के साथ भोजन कर स्व शारदा देवी को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्रम्हदेव सिंह, अरविन्द कुमार सिंह, प्रेम सागर सिंह, डॉ डी डी सिंह, राजेश सिंह, राकेश सिंह, मनोज सिंह,श्रीराम तिवारी, अनिल राय, शिवम सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विकास भवन में एंटी करप्शन की बड़ी कार्रवाई: कमीशन लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार, मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास भवन में बुधवार को एंटी करप्शन…

33 minutes ago

महराजगंज: 8 महीने से मानदेय नहीं! 35 हजार वेतन की मांग पर भड़के ग्राम रोजगार सेवक, बड़े आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद महराजगंज में ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश अब खुलकर सामने…

38 minutes ago

शांति समिति की बैठक संपन्न, रामनवमी और ईद पर सौहार्द बनाए रखने की अपील

देवरिया/भाटपाररानी (राष्ट्र की परम्परा)भाटपाररानी में आगामी रामनवमी और ईद त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग…

4 hours ago

नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को 4 साल की सजा, कोर्ट का सख्त संदेश

सरायकेला (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)झारखंड के सरायकेला जिले में नाबालिग से छेड़छाड़ के गंभीर मामले…

6 hours ago

🟧 विडंबना नहीं तो और क्या

परिचय अपने ही देश में बेघर दर्द झेलना और शरणार्थी जैसा जीवन जीना आज की…

6 hours ago

अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती: 15 दिन में पहचान, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

बलिया में प्रशासन सख्त: स्वास्थ्य और विकास कार्यों की गहन समीक्षा बलिया (राष्ट्र की परम्परा)जिले…

6 hours ago