विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर ग्वालियर स्टेशन पर प्रदर्शनी

ग्वालियर (राष्ट्र की परम्परा) रेल प्रबंधक दीपक सिन्हा के मार्गदर्शन एवं मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा के कुशल नेतृत्व में ग्वालियर के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्टेशन निदेशक द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि यह दिन देश के विभाजन की त्रासदी से पीड़ित लोगों के दर्द को याद करने और उनके प्रति संवेदना व्यक्त करने का है। उन्होंने कहा कि विभाजन के कारण लाखों लोगों ने विस्थापन का दंश झेला। आज हम सभी उन लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और प्रार्थना करते हैं कि देश इस इतिहास को कभी न भुलाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहायक वाणिज्य प्रबंधक ग्वालियर आर आर वर्मा, स्टेशन प्रबंधक जी एस राठौर, प्रभारी निरीक्षक रेल सुरक्षा बल मनोज शर्मा, वरिष्ठ खंड अभियंता टेली पीएन तिवारी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनोज शर्मा, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक कैलाश कुमार मसकोले, मुख्य कार्यालय अधीक्षक प्रवीण पचौरी, मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक मनीष विसोनिया, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक बलराम मीना, मुख्य कार्यालय अधीक्षक मनोज सिंह, लिपिक स्टेशन प्रबंधक कार्यालय एवं अन्य कई विभागों के कर्मचारी व पर्यवेक्षक और यात्रीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुख्य कर्मचारी कल्याण निरीक्षक बी एस कसाना द्वारा किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिजली की समस्या को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह का होगा धरना

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l सोमवार 15 जून 2026 को कांग्रेस प्रवक्ता रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व…

15 hours ago

पत्रकारों के हितों के लिए संगठन की मजबूती आवश्यक : डॉ. सतीश चंद्र शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार समन्वय समिति एवं सोशल मीडिया पत्रकार महासंघ की…

15 hours ago

विश्व रक्तदाता दिवस पर देवरिया पुलिस लाइन में रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, 20 पुलिसकर्मियों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

एसपी अभिजीत आर. शंकर ने किया शुभारंभ, रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित देवरिया…

19 hours ago

खाकी का ‘महादान’: पुलिस लाइन में उमड़ा सेवा का सैलाब, एसपी और सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने पेश की मिसाल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ‘रक्तदान महादान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से…

19 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जन समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

2 days ago

नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी,महिला समेत चार गिरफ्तार

सरकारी और निजी संस्थानों में नियुक्ति का झांसा देकर वसूली जाती थी मोटी रकम, फर्जी…

2 days ago