जी एम एकेडमी में आयोजित किया गया पराक्रम दिवस

पराक्रम दिवस के रूप मना नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 128वीं जयंती

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। नगर के जी एम एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सुभाष चंद्र बोस की जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया।
शीतकालीन अवकाश के बाद आज विद्यालय खुला, जिसमे पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के सभी छात्र छात्राओं ने समय से विद्यालय में उपस्थित होकर प्रार्थना किया तत्पश्चात नेताजी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर विद्यालय की निदेशिका डॉ.संभावना मिश्रा एवं प्रधानाचार्य मोहन द्विवेदी ने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
निदेशिका डॉ. मिश्रा ने नेताजी की कृतियों पर बड़ा ही रोचक प्रकाश डाला और पराक्रम दिवस पर नेताजी को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए राष्ट्र उत्थान की भूमिका का उल्लेख किया।
प्रधानाचार्य श्री द्विवेदी ने कहा कि राष्ट्रसेवा में स्वयं को समर्पित कर देने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया नारा ‘जय हिंद’ हमारा राष्ट्रीय नारा बन गया है। ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा’ जैसे नारों ने हमे विश्वास और आत्मबल दिया ही, साथ में हमे आजादी भी ऐसे ही महापुरुषों के बदौलत मिली। आज का दिन पराक्रम का दिन है, जो हमारे इतिहास में स्वर्णाक्षरों से अंकित है। हम सभी को नेताजी के जीवन से शिक्षा लेते हुए अपने राष्ट्र की सवा के लिए तन, मन, धन से सदैव तत्पर रहना चाहिए।
इस कार्यक्रम में श्वेता राज, दिलीप कुमार सिंह, निधि द्विवेदी, भारती सिंह, सरस्वती पांडेय, परमहंस मिश्र, करन मिश्र, आलोक तिवारी, मधु मिश्रा, शिवांगी मिश्रा, पूरंजय, अमूल्य, सरिता तिवारी, रेनू सिंह, अमृता भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

11 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

11 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

11 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

11 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

11 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

12 hours ago