भारत जोड़ो न्याय यात्रा में दुर्व्यवहार करने से नाराज कांग्रेसियों का प्रदर्शन

दुर्व्यवहार से नाराज कांग्रेसियों ने किया नगर के सुभाष चौक पर किया प्रदर्शन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। असम में चल रहे भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नेतृत्व कर्ता राहुल गांधी के साथ दुर्व्यवहार यात्रियों पर हमले,पोस्टर फाड़ने व यात्रा में व्यवधान उत्पन्न करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के सुबाष चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति की रक्षा का दम भरने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मंदिर में पूजा अर्चना करने से रोक कर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। यात्रा की सफलता से घबराकर असम के मुख्यमंत्री के इशारे पर यात्रा के दौरान राहुल गांधी से दुर्व्यवहार, यात्रियों पर हमला कराया जा रहा है।कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता अपने नेता राहुल गांधी के साथ इस समय खड़ा होकर संविधान की रक्षा करेगा।भाजपा अपने कमजोर हो रहे जनाधार से घबरा गई है। कांग्रेसी महात्मा गांधी के अनुयायी हैं, वह भाजपा के बुरे मंसूबे को सफल नही होने देंगे ।लोगों के न्याय दिलाने को लेकर चलाए जा रहे इस यात्रा को भाजपा सरकार रोकने का प्रयास कर रही है। देश की जनता इस अत्याचार को देख रही है।इसका जबाब जनता आने वाले समय में जरूर देगी।प्रदर्शन करने वालों में बिस्मिल्लाह मुन्ना लारी, आनन्द श्रीवास्तव सोनू,आनंददेव गिरि चुन्नु, जयदीप त्रिपाठी, गोविंद मिश्र, सत्यम पांडेय,ऋषिकेश मिश्र, आलोक त्रिपाठी राजन,मार्कण्डेय मिश्र, प्रेमलाल भारती, सत्यप्रकाश मणि,सुहैल अंसारी,जयप्रकाश पाल,जयप्रकाश यादव, अंकुर भारती, मनोज मणि,हर्षित सिंह, बद्रीनारायण दूबे,सुबाष राय सैंथवार,उत्तेज मिश्र,आशीष प्रताप शुक्ल,अभय शुक्ल,जवाहरलाल ,जनार्दन कुशवाहा, पन्नालाल पाठक,राहुल मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,सच्चिदानंद मिश्र दीपक कुमार पटवा , राजेश मणि तिवारी, अभिषेक वर्मा , दीपक पाण्डेय, विराट यादव, देवेन्द्र तिवारी, संदीप यादव, रविन्द्र मल्ल, आनन्द शंकर, आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

12 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

12 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

12 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

12 hours ago

पानी में डूबी बस्ती, घरों में कैद ग्रामीण, जल निकासी को लेकर फूटा गुस्सा

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।विकासखंड परतावल की ग्राम पंचायत बरियारपुर के बेलहिया टोले में बरसात का…

13 hours ago

मोदी-शी-पुतिन की एक मंच पर मौजूदगी से बदलेगी दुनिया की आर्थिक तस्वीर?

ब्रिक्स सम्मेलन 2026: मोदी-शी-पुतिन एक मंच पर, महंगे तेल के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था और शेयर…

14 hours ago