उत्तरकाशी आपदा: धराली में फिर शुरू हुआ राहत एवं बचाव कार्य, पीएम मोदी ने सीएम धामी से ली स्थिति की जानकारी

उत्तरकाशी, उत्तराखंड (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और मंगलवार को आये बादल फटने की घटना के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार सुबह बचाव दलों ने धराली गांव में फंसे आपदा पीड़ितों की तलाश के लिए फिर से राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है।

धराली गांव, जो गंगोत्री धाम से लगभग 20 किलोमीटर पहले स्थित है, चारधाम यात्रा का एक अहम पड़ाव माना जाता है। मंगलवार दोपहर बाद खीरगंगा नदी में अचानक आयी भीषण बाढ़ ने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया। इस बाढ़ की चपेट में आकर गांव का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, कई घर बह गए, पेड़ जड़ से उखड़ गए और सड़क मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया।

प्रधानमंत्री ने ली स्थिति की जानकारी

आपदा की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बात कर हालात की जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने राहत और बचाव कार्यों में हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें तैनात कर दी गई हैं। हेलीकॉप्टर के जरिए भी निगरानी की जा रही है और आपात स्थिति में हवाई सहायता देने के लिए एयरफोर्स को भी अलर्ट रखा गया है।

राहत कार्यों में तेजी

बुधवार सुबह होते ही सुरक्षा बलों ने फिर से मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, अभी भी कुछ लोग लापता हैं और उनकी खोज जारी है। पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने राहत शिविरों की स्थापना की है, जहां भोजन, दवा और रहने की व्यवस्था की जा रही है।

यात्रा मार्ग बंद

धराली क्षेत्र में सड़क मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिस कारण गंगोत्री धाम की यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है। अधिकारियों ने तीर्थयात्रियों से अनुरोध किया है कि वे फिलहाल यात्रा स्थगित करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

धराली में आयी इस आपदा ने न केवल जनजीवन को प्रभावित किया है, बल्कि धार्मिक यात्रा के मार्ग को भी अवरुद्ध कर दिया है। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी है और प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहा है कि जान-माल की हानि को कम किया जा सके।

फोटो सौजन्य से ANI

Editor CP pandey

Recent Posts

लोकतंत्र में राजनीति: समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम या सत्ता का खेल?

लेखक: चंद्रकांत सी. पूजारी, गुजरात लोकतंत्र में राजनीति को समाज सेवा का सर्वोच्च माध्यम माना…

22 minutes ago

सुबह-सुबह पुलिस का विशेष अभियान, संदिग्धों की चेकिंग से लेकर छात्राओं की जागरूकता तक

गुड मॉर्निंग देवरिया: सुबह-सुबह सड़कों पर उतरी पुलिस, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को सुरक्षा…

3 hours ago

माता रेणुका से लेकर कर्ण के श्राप तक, परशुराम के जीवन के ये प्रसंग हैं अद्भुत

परशुराम अंश: जन्म से चिरंजीवी होने तक की अद्भुत पौराणिक गाथा लेखक: पंडित सुधीर तिवारी…

3 hours ago

बंगाल की खाड़ी का असर: झारखंड में दो दिन बरसेंगे बादल, येलो अलर्ट जारी

बदला मौसम का मिजाज, 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात रांची (राष्ट्र की परम्परा…

3 hours ago

मुजफ्फरपुर में सनसनी: सुरक्षा गार्ड की संदिग्ध मौत, पटना से पहुंची FSL टीम

झाड़ियों से मिला सुरक्षा गार्ड का शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

मासूम से दुष्कर्म के आरोपी पर कार्रवाई के बीच बुलडोजर एक्शन, डीएम ने साफ किया पूरा मामला

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के सिंगाही क्षेत्र में…

3 hours ago