संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गेहूं की बुआई अंतिम चरण में है और पहले बोई गई गेहूं के सिंचाई का भी समय हो गया है। परंतु जिले के किसी भी साधन सहकारी समिति में एक भी बोरी यूरिया अभी तक नहीं है। जिससे किसान परेशान हैं। साधन सहकारी समिति बेलहर व रमवापुर में गत महीनों से यूरिया नहीं आयी है।
इन समितियों के सचिवों का कहना है कि एलाटमेंट होने के बाद भी पीसीएफ यूरिया नहीं दे रहा है। जबकि हम एक महीने से प्रयासरत हैं। यदि माह में दो बार यूरिया की खेप उपलब्ध हो जाय, तो किसानों की कुछ समस्या हल हो जाएगी पर हम खुद परेशान हैं, क्योंकि किसानों को हमें झेलना पड़ता है।
क्षेत्रीय किसानों के किसान का कहना है कि सरकारी दुकानों पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं है। परंतु निजी दुकानदार ₹ 400 प्रति बोरी की दर से यूरिया बेच रहे हैं।
इन निजी दुकानदारों को यूरिया कहां से मिल रही है बड़ा प्रश्न है? किसानों की माने तो विगत सात बर्षों में पहली बार यूरिया की किल्लत हो रही है।
किसानों ने शासन-प्रशासन से साधन सहकारी समितियों पर यूरिया उपलब्ध कराने की मांग की है।
ब्लैक स्पॉट पर कराया अध्ययन शाहजहांपुर।( राष्ट्र की परम्परा) सड़क सुरक्षा के प्रति युवाओं और…
शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना खुटार पुलिस ने युवती को बहला-फुसलाकर भगाने और उसे आत्महत्या के लिए…
बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शुक्रवार को बरसीम काटने को लेकर दो पक्ष आपस मे मारपीट करने लगे…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के बीच देशभर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने सरकार बनाम रोहित पटेल मुकदमे…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। सिकंदरपुर क्षेत्र के पशुपालकों के लिए राहत भरी खबर है। स्थानीय…