नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन मतगणना 13 मई को प्रातः आठ बजे से आगरा में

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)
प्रभारी अधिकारी (कार्मिक)/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अजय कुमार ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, के निर्देशानुसार जनपद में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 की मतगणना 13 मई 2023 को प्रातः 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक कृषि उत्पादन मण्डी समिति, फिरोजाबाद रोड, आगरा में संपन्न कराई जाएगी। मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज सूरसदन प्रेक्षागृह में मतगणना में लगाए गए सभी आरओ/एआरओ सुपरवाइजर, सहायक अन्य कार्मिकों का प्रशिक्षण दो सत्र में प्रदान किया गया।
प्रथम सत्र में नगर निगम व जहां इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान हुआ उनकी मतगणना हेतु मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हुआ, द्वितीय सत्र में नगर पालिका व नगर पंचायतों के चुनाव की मतगणना जहां मतपत्रों से मतदान हुआ की मतगणना हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षित किया गया। डाक मतपत्रों की मतगणना हेतु भी मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षण की प्रथम सत्र में 640 मतगणना कार्मिकों का तथा द्वितीय सत्र में 487 मतगणना कार्मिकों, आरओ/एआरओ का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ।
 जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना कार्मिकों के चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे कार्मिकों को निर्देशित किया कि निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से मतगणना कार्य संपन्न हो इस हेतु सभी विधिवत गहन प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे मतगणना के समय कोई असुविधा उत्पन्न न हो। जिलाधिकारी ने मतगणना कार्मिकों को कड़ाई से निर्देश दिए कि सभी 06 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होकर अपन ड्यूटी कार्ड प्राप्त कर जिस स्थान व कार्य हेतु ड्यूटी प्रदान की गई है, उपस्थित होकर अपने आरओ को रिपोर्ट देंगे तथा शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतगणना को सम्पादित कराएंगे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 day ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 day ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 day ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

3 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

3 days ago