यूपीडब्लूजेयू अध्यक्ष टीबी सिंह के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे, पत्रकारों ने दी बधाई

टी.बी सिंह ने आशीष अवस्थी को सचिव नियुक्त कर सौंपा प्रचार एवं प्रकाशन का जिम्मा

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)
यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन (यूपीडब्लूजेयू) के प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यकाल के दो वर्ष पूरा होने पर राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों सहित संगठन के पदाधिकारियों ने टी.बी. सिंह को बधाई दी है। इस अवसर टी.बी. सिंह ने लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार आशीष अवस्थी को प्रदेश सचिव मनोनीत करते हुए, उन्हें प्रचार एवं प्रकाशन का जिम्मा सौंपा है।
सोमवार को यूपीडब्लूजेयू के कैंप कार्यालय में पहुंच कर संगठन के पदाधिकारियों सहित राजधानी के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने टी.बी. सिंह को बधाई दी और आगे के लिए शुभकामनाएं भी दी। यूपीडब्लूजेयू, भारत के सबसे बड़े पत्रकार संगठन इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्लूजे) से संबद्ध प्रदेश ईकाई है। इस मौके पर आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत तिवारी ने कहा कि टी.बी.सिंह ने दो वर्षों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में यूपीडब्लूजेयू की इकाइयों का गठन किया और संगठन में जान फूंकी है। उन्होंने कहा कि अल्प समय में ही टी.बी.सिंह ने प्रदेश के पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को बड़े पैमाने पर उठाया है और कल्याण के काम किए हैं।
इस मौके पर टी.बी.सिंह ने कहा कि विगत दो वर्षों में प्रदेश के दो तिहाई जिलों में यूपीडब्लूजेयू की ईकाई बन चुकी है और अगले एक साल में प्रदेश के हर जिले में संगठन दिखेगा और पत्रकारों के हित में और भी काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगस्त के महीने में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसी जिले में यूपीडब्लूजेयू की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुला कर, आगे की रणनीति का एलान किया जाएगा। उन्होंने प्रदेश के युवा सक्रिय पत्रकार चंदन मिश्रा को संगठन में शामिल करने का एलान भी किया।
टी.बी सिंह को बधाई देने में संगठन के प्रदेश संगठन सचिव अजय त्रिवेदी, प्रदेश में वरिष्ठ सचिव उत्कर्ष सिन्हा, प्रदेश सचिव राजेश मिश्रा, पी.पी. सिंह, वीरेंद्र सिंह, लखनऊ मंडल अध्यक्ष एंथोनी सिंह, चंदन मिश्रा और आईएफडब्लूजे के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ कलहंस शामिल रहे। सभी वरिष्ठ पत्रकारों ने प्रदेश ईकाई में सचिव पद पर मनोनीत आशीष अवस्थी को बधाई देते हुए उनका स्वागत किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

तेल से पानी तक जंग का विस्तार: ईरान-इज़रायल संघर्ष ने बदली युद्ध की परिभाषा

वैश्विक ऊर्जा इमरजेंसी-तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत में ही दुनियाँ पर पड़ा असर-जंग का बदलता…

4 hours ago

गोरखपुर में फॉरेंसिक रिसर्च सेंटर का भूमि पूजन

सीएम योगी की चुटकी से गरमाई सियासत महिला प्रत्याशी को लेकर चर्चा तेज गोरखपुर(राष्ट्र की…

6 hours ago

स्ट्रीट लाइट खरीद में घोटाला, ग्रामीणों ने उठाई जांच की मांग

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मिठौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा सोंनाड़ी में विकास…

7 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का हुआ उपचार

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर के पंचायत भवन में बुधवार…

7 hours ago

राम नवमी अवकाश में बदलाव: 26 मार्च को खुलेंगे न्यायालय, 27 मार्च को रहेगा अवकाश

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिला न्यायालय महराजगंज में राम नवमी के अवकाश को लेकर प्रशासन ने…

7 hours ago

निजी स्कूलों की महंगी फीस, बड़े दावे और हकीकत

चमकदार विज्ञापन बनाम वास्तविक परिणाम: निजी स्कूलों की पड़ताल (विज्ञापनों में सफलता की गारंटी, लेकिन…

8 hours ago