देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनान्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया में संचालित यू.पी.एस.सी. कक्षाओं के छात्रों को मार्गदर्शन दिये जाने हेतु उप जिलाधिकारी सदर सौरभ सिंह उपस्थित हुये। उनके द्वारा छात्रों को एकाग्र होकर सिविल परीक्षा की तैयारी हेतु मार्गदर्शित किया गया। उनके द्वारा छात्रों के साथ अपना अनुभव साझा किया गया। उनके द्वारा कहा गया कि जरूरी नहीं है कि आई.ए.एस. बनने के लिये आपका पृष्ठभूमि मजबूत हो, बल्कि आई.ए.एस. बनने के लिये आपका मनोबल मजबूत होना आवश्यक है। परीक्षा में असफलता आपको नई दिशा दिखाती है, उससे टूटने की आवश्यकता नहीं है। उनके द्वारा कहा गया कि परीक्षा छोटा-बड़ा नहीं होता, हर परीक्षा देकर अपनी तैयारी की तारतम्यता बनाये रखना आवश्यक है।
छात्रों द्वारा सिविल परीक्षा की तैयारी हेतु टाईम मैनजेमेंट के बारे में पूछने पर बताया गया कि आप अपने जागने और सोने का समय निर्धारित कर अपनी तैयारी का टाईम टेबल बनाये। उन्होंने कहा कि नींद पूरी होना अति आवश्यक है। क्योंकि स्वस्थ शरीर से स्वस्थ मन का विकास होता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के पीछे अपनी जिम्मेदारियों का मैनेजमेंट भी सीखना जरूरी है, जो आपके जीवन में अधिकारी बनने के पश्चात् भी काम आयेगा। छात्रों वार्ता के क्रम में उन्होंने कहा कि आई.ए.एस./पी.सी.एस. बनने के लिये आवश्यक नहीं कि आपका एकेडमिक रिकॉर्ड बहुत अच्छा हो, आप आगे जाकर भी अपने दृढ़ इच्छाशक्ति के माध्यम से कोई भी परीक्षा पास कर सकते है।
इस अवसर पर अमृतलाल बिन्द (मुख्य राजस्व अधिकारी), पी.के. शर्मा (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज, देवरिया), प्रवीण यादव (विषय-विशेषज्ञ राजनीति शास्त्र), संजय मिश्र उपस्थित रहें।
देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…
देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…
फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…
बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…