बैंक कर्मियों ने सीखे तनाव मुक्त जीवन जीने की कला

10वें सिख गुरू जयंती पर निकली प्रभात फेरी पहुँचा ब्रह्माकुमारी आश्रम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मोहद्दीपुर तत्वाधान, में इण्डियन बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा राजयोग द्वारा तनाव-मुक्ति शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में इण्डियन बैंक के जोन स्तर के अधिकारीयों और कर्मचारियों नें भाग लिया। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं परमात्म स्मृति के गीत के साथ हुआ। शिवर की मुख्य वक्ता बी.के. पारूल ने तनाव-मुक्ति के कारणों एवं राजयोग के अभ्यास द्वारा, उनके निवारण के तरीकों के बारे में बताते हुए कहा कि आज के आधुनिक समय में तनाव का मुख्य कारण है। कार्यक्षेत्र पर कार्य की अधिकता के दबाव को, सहन न कर पाने की मानसिक क्षमता एवं दूसरों से अत्यधिक अपेक्षायें। मानसिक तनाव के कारण मन के रोग उत्पन्न होते हैं। इनसे बचने का एक ही उपाय है, अपने मन को सशक्त बनाना और मन को सशक्त बनाने के लिए संस्था द्वारा राजयोग सिखाया जाता है।
वर्तमान समय में राजयोग मेडिटेशन हर मानव को अपने मन को बलवान बना सकता है। जिससे वह मानसिक रोगों एवं तनाव से मुक्त हो सके।
मोहद्दीपुर सेवाकेन्द्र सह प्रभारी बीके मनोज ने, राजयोग की विधि से परिचित कराया एवं बताया कि राजयोग अभ्यास में परमात्म स्मृति के चार बिन्दुओं की समझ एवं ज्ञान आवश्यक है। परमात्मा का सत्य परिचय, परमात्मा से हमारे संबंध का परिचय, परमात्मा का कर्तव्य एवं परमात्मा से सच्ची प्रीत जिसके द्वारा ही हम एक परमात्मा के स्मरण में अपने मन को टिका कर उनसे प्राप्त होने वाले, अलौकिक प्रेम एवं शक्तियों को प्राप्त कर अपने मन एवं जीवन को सुखी एवं शान्त बना सकते हैं। बीके समृ़िद्ध बहन ने राजयोग का अभ्यास सभी हो कमेन्ट्री के द्वारा कराया जिससे असीम शान्ति की अनुभूति हुई।
संस्था का परिचय बीके आलोक भाई ने दिया। बीके अंकिता बहन ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में इण्डियन बैंक में जोन प्रबंधक अजय अग्रवाल उप जोन प्रबंधक सतीश गुप्ता, हरि प्रकाश मिश्रा , डा. संजीव गुलाटी, श्री हरिगोविन्द भंडारी, डा. हेमन्त चोपड़ा, बीके बेला बहन, जागृति, किरन, अमृता, पूजा, सोनी, सीमा, बीके लाल बहादुर, धर्मेश, नारायण, अभिषेक, अजीत सहित इण्डियन बैंक के विभिन्न शाखाओं के सैकड़ों की संख्या में भाग लिया।
साथ ही मोहद्दीपुर स्थित ब्रह्माकुमारी सेंटर मोहद्दीपुर, तक सिख समाज के 10 वे गुरू, गुरू गोविंद सिंह के 29 दिसंबर को होने वाले जन्मदिन के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें सिख समाज के सैकड़ो लोग शामिल रहे। ब्रह्माकुमारी ने भी सिख समाज के सभी सदस्यों को सम्मानित किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

57 minutes ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

2 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

2 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

2 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

2 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

4 hours ago