प्रयागराज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (LT) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह भर्ती सात साल के लंबे इंतजार के बाद आई है। कुल 15 विषयों में से फिलहाल 6 विषयों – गणित, हिंदी, विज्ञान, संस्कृत, गृह विज्ञान और वाणिज्य – की परीक्षा तिथियां घोषित की गई हैं।
आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय के मुताबिक, इन 6 विषयों की परीक्षा 6 दिसंबर से 21 दिसंबर तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 से 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
UPPSC ने स्पष्ट किया है कि शेष 9 विषयों के लिए परीक्षा की तारीखों की घोषणा बाद में अलग से एक विज्ञप्ति के माध्यम से की जाएगी।
इस भर्ती के लिए आयोग ने 28 जुलाई से 28 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए थे। कुल 7466 पदों के लिए 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
परीक्षा की तारीखों के साथ ही, आयोग ने परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र के रूप में राजकीय माध्यमिक विद्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राज्य/केंद्रीय विश्वविद्यालय, पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, राजकीय मेडिकल कॉलेज और वित्त पोषित शैक्षणिक संस्थानों को शामिल किया जाएगा।
आयोग ने इन संस्थानों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए उनसे सहमति पत्र जारी किए हैं, जिसमें उन्हें उपलब्ध व्यवस्थाओं और सीसीटीवी जैसी जानकारियों को उपलब्ध कराना है।
इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को मिली जमीन, सियासी आरोपों पर…
79 सफाईकर्मियों ने संभाली पोखरे की सफाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां तरकुलहा…
भागलपुर /देवरियाक्या हमारी शिक्षा व्यवस्था सचमुच बच्चों के सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़…
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में पत्रकारों की एकजुटता पर जोर सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )ग्रामीण…
हिंदी का साहित्यकार हूँ,हिंदी में कविता लिखता हूँ,पर बैसवारी मेरी बोली है,वह बोली मुझको प्यारी…
पुलिस-फायर टीम के छूटे पसीने, समझाने में जुटा प्रशासन संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय…