डैशबोर्ड पर विभागीय सूचनाएं समय से करें अपडेट: जिलाधिकारी

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मुख्यमंत्री डैश बोर्ड से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा निर्देश दिये गये की मुख्यमंत्री डैश बोर्ड से सम्बन्धित विभाग डैश बोर्ड का अवलोकन कर यह सुनिश्चित करें कि आपके विभाग की कौन-कौन सी योजनाए डैश बोर्ड पर अपलोड की गयी है।उनकी अद्यतन प्रगति की स्थिति क्या है यदि, किसी योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं है जिससे जनपद की रैकिंग प्रभावित हो रही है उन योजनाओं की प्रगति में आपेक्षित सुधार कर विभाग से समन्वय कर फीड कराये ताकि अन्य जनपदों की भांति जनपद को भी अच्छी रैकिंग प्राप्त हो सके।डीएम ने निर्देश दिया कि डैश बोर्ड पर विभागीय सूचनाएं समय से अपडेट करें। डैशबोर्ड के जरिए विभिन्न योजनाओं की रीयल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। वहीं, इसके जरिए विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से फीडबैक लेने में फोन किया जाएगा। साथ ही, उनके प्रोजेक्ट के प्रदर्शन के अनुसार रैंकिंग और ग्रेडिंग भी दी जाएगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीएमओ डॉ एस.के. सिंह, एडीएम मनोज कुमार सागर, डीडीए एग्री टी.पी. शाही, डीडीओ महेन्द्र कुमार पाण्डेय तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शिक्षक सुसाइड कांड: फर्जी नियुक्ति से बना साम्राज्य? निलंबित बाबू संजीव सिंह पर सेवा-विधि उल्लंघन के गंभीर आरोप

विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…

7 hours ago

रांची से उड़ी एयर एम्बुलेंस क्रैश की आशंका, दिल्ली के लिए भरी थी उड़ान

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…

7 hours ago

दैनिक अंक ज्योतिष: आज का मूलांक और भाग्यांक क्या कहते हैं?

दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…

7 hours ago

24 फ़रवरी को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में अमर हुए ये महान व्यक्तित्व

24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

8 hours ago

लखनऊ: 19 साल के बेटे ने पिता की गोली मारकर हत्या की, शव के किए टुकड़े

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…

8 hours ago

24 फरवरी राशिफल 2026: मंगलवार को हनुमान कृपा से किस राशि को लाभ, किसे सावधानी?

24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…

8 hours ago