10 से 28 अगस्त तक संचालित होगा फाइलेरिया मुक्त अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । फाइलेरिया उन्मूलन हेतु 10 से 28 अगस्त 2023 तक संचालित होने वाले फाइलेरिया मुक्त अभियान के सफल संचालन के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये की अभियान के अन्तर्गत सभी लक्षित वर्ग को फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए समय से सभी तैयारी पूर्ण कर ली जाय।
अभियान से सम्बन्धित विभाग आईसीडीएस, शिक्षा, पंचायती राज, खाद एवं रसद, नगर विकास, अल्पसंख्यक कल्याण आदि विभाग स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर ताल-मेल एवं समन्वय के साथ लछित शत प्रतिशत व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा खिलाने में हर संभव सहयोग प्रदान करेगें।
बैठक के दौरान सीएमओ डॉ एस.के. सिंह ने बताया गया कि प्रदेश के फाइलेरिया प्रभावित 51 जनपदों में जनपद बहराइच भी है। फाइलेरिया एक परिजीवी जन्य संक्रामक बीमारी है जो धागे जैसे कृमियों से होती है। फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फेलता है। संक्रमित मच्छर के काटने से 10 से 15 वर्षो के पश्चात् यह हाथ, पैर, स्तन व अण्डकोश के सूजन (हाईड्रोसील), पेशाब में सफेद रंग का श्राव(काईल्यूरिया) लम्बे समय से सूखी खासी आना (ट्रोपिकल स्नाफिलिया) आदि के रूप में दिखायी देता है। यह फाइलेरिया एक लाईलाज बीमारी है।
इस बीमारी से बचाव के लिए फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन ही एक मात्र उपाय है। उन्होंने बताया कि जनपद में 4348546 लोगों को दवा खिलाने के लिए 3479 टीमे बनायी गयी है। अभियान के सुपरविजन के लिए 580 सुपरवाइजर नामित किये गये है। 02 वर्ष से कम आयु के बच्चों को डीईसी नही दी जायेगी। गर्भवती महिलाओं और गम्भीर रोगो से पीड़ित व्यक्तियों को फाइलेरिया की दवा नहीं खाना है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना, सीएमएस डॉ. ओ.पी. चौधरी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी तथा अन्य सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

30 नवंबर का इतिहास: एक दिन, जब दुनिया ने देखे भूकंप, युद्ध, आतंकवाद और विज्ञान के नए आयाम

इतिहास के पन्नों में दर्ज आज की महत्त्वपूर्ण घटनाएँइतिहास केवल बीते हुए कल की कहानी…

5 hours ago

मेष से मीन तक जानें करियर, नौकरी, शिक्षा, प्रेम और परिवार का हाल

आज का राशिफल 30 नवंबर 2026 पंडित सुधीर मिश्र (अंतिम बाबा) के ज्योतिषीय आकलन पर…

5 hours ago

देवरिया में धनगर समाज की नई जिला कार्यकारिणी गठित, संतोष पाल धनगर को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी

धनगर समाज ने बदली जिला कार्यकारिणी की तस्वीर, अमरनाथ पाल के नेतृत्व में नई टीम…

13 hours ago

भागवत कथा मिटाती है मन की व्यथा, प्रेतयोनि से भी कराती है मुक्ति: डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र

मन की व्यथा मिटाकर भवसागर से पार लगाती है भागवत कथा, देवरिया में ज्ञानयज्ञ का…

13 hours ago

जे. आर. डी. टाटा से इंदिरा गोस्वामी तक, इन महान हस्तियों की यादें आज भी हैं जीवंत

29 नवंबर पुण्यतिथि विशेष लेख प्रस्तुति: अभिषेक कुमार इतिहास केवल उपलब्धियों और सफलताओं का दस्तावेज…

17 hours ago