UP News: बदायूं में मेंथा फैक्टरी के केबिन में 3 सुरक्षाकर्मी मृत, हत्या या दम घुटने से मौत? जांच जारी

बदायूं (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उझानी थाना क्षेत्र स्थित गांव कुड़ा नरसिंहपुर में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक मेंथा फैक्टरी के केबिन से तीन सुरक्षाकर्मियों के शव बरामद हुए। मृतक फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड के तौर पर तैनात थे। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई।

केबिन में जमीन पर पड़े मिले तीनों शव

जानकारी के अनुसार, यह मेंथा फैक्टरी बैंक ऑफ बड़ौदा में बंधक है। मंगलवार सुबह फैक्टरी कर्मचारियों ने केबिन के अंदर जोगेंद्र यादव (30) पुत्र रामबहादुर, निवासी बसावनपुर (थाना मुजरिया), भानु यादव (26) पुत्र श्रीपाल, निवासी मुड़सैना (थाना दातागंज) और विवेक यादव को मृत अवस्था में पड़ा देखा। तीनों के शव केबिन के फर्श पर पड़े हुए थे।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। जोगेंद्र यादव के परिजनों ने तीनों की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सूचना पर उझानी थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को संभाला।

ये भी पढ़ें – Himachal Pradesh Fire: अर्की बाजार में भीषण आग, 8 साल की बच्ची की जलकर मौत, 8 लोग लापता

पुलिस की शुरुआती जांच: दम घुटने की आशंका

पुलिस के मुताबिक, तीनों शवों पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। केबिन के अंदर हीटर लगा हुआ पाया गया है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से तीनों की मौत हुई हो सकती है। हालांकि, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

पहले भी आग की चपेट में आ चुकी है फैक्टरी

गौरतलब है कि यह वही मेंथा फैक्टरी है, जिसमें कुछ महीने पहले भीषण आग लग चुकी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और हर पहलू से जांच की जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें – http://ईरान से कारोबार पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर बढ़ेगा टैरिफ दबाव?

Karan Pandey

Recent Posts

भाटपार रानी से कनाडा तक: उज्जवल दीक्षित की ग्लोबल उड़ान

देवरिया के लाल उज्जवल दीक्षित ने रचा इतिहास: कनाडा की यूनिवर्सिटी ऑफ सस्केचवान में टॉप-5,…

3 hours ago

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

6 hours ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

7 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

7 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

7 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

8 hours ago