Himachal Pradesh Fire: अर्की बाजार में भीषण आग, 8 साल की बच्ची की जलकर मौत, 8 लोग लापता

सोलन (राष्ट्र की परम्परा)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में 8 वर्षीय बच्ची की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 7 से 8 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में 2 महिलाएं, 2 पुरुष और 4 बच्चे शामिल हैं।

रिहायशी मकान से शुरू हुई आग, पूरा बाजार चपेट में

जानकारी के मुताबिक, आग की शुरुआत एक रिहायशी मकान से हुई, जो कुछ ही मिनटों में आसपास की दुकानों और मकानों तक फैल गई। देखते ही देखते पूरा अर्की बाजार धुएं और आग की लपटों में घिर गया। आग इतनी भयावह थी कि 6 से अधिक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गए, जबकि कई दुकानें भी पूरी तरह तबाह हो गईं।

LPG सिलेंडर ब्लास्ट से बिगड़े हालात

आग लगने के दौरान कई LPG सिलेंडर फटने से स्थिति और भी भयावह हो गई। तेज धमाकों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई, जिससे दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोग दहशत में अपने घरों से बाहर निकल आए।

ये भी पढ़ें – परीक्षा से पहले तनाव नहीं, सही प्लानिंग है जरूरी

घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक बाजार का बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।

आग के कारणों की जांच जारी

घटनास्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने हालात का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है। कई परिवारों का सब कुछ आग में जलकर खत्म हो चुका है।

ये भी पढ़ें – ईरान से कारोबार पर ट्रंप का बड़ा ऐलान, भारत पर बढ़ेगा टैरिफ दबाव?

Karan Pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

16 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

1 day ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago