UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस सूची में 13 जिलों के पुलिस कप्तान (एसपी/एसएसपी) भी बदले गए हैं।

कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

गृह विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार कई आईजी स्तर के अधिकारियों समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक कुछ तबादले शिकायतों और लापरवाही के आधार पर किए गए हैं, जबकि कुछ नियमित प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

इन अधिकारियों को मिली नई तैनाती

  • चंद्रप्रकाश – आईजी सुरक्षा
  • राजेश द्विवेदी – सेनानायक पीएसी अलीगढ़
  • प्रबल प्रताप सिंह – एसपी क्राइम मुख्यालय
  • विद्या सागर मिश्रा – सेनानायक पीएसी सीतापुर
  • राजेश कुमार द्वितीय – सेनानायक पीएसी मेरठ
  • आदित्य लांग्हे – एसपी फिरोजाबाद
  • ईला मारन – एसएसपी एटा
  • डॉ. दुर्गेश कुमार – सेनानायक SSF अयोध्या
  • रामनयन सिंह – सेनानायक पीएसी नोएडा
  • सौरभ दीक्षित – एसपी शाहजहांपुर
  • सोमेंद्र मीणा – एसपी रामपुर
  • डॉ. दीक्षा शर्मा – डीसीपी लखनऊ
  • निपुण अग्रवाल – सेनानायक पीएसी मुरादाबाद
  • विश्वजीत श्रीवास्तव – एसपी बहराइच
  • लाखन सिंह यादव – एसपी अमरोहा
  • विनय सिंह – एसपी जालौन
  • शशांक सिंह – एसपी महोबा
  • शक्ति मोहन अवस्थी – एसपी महराजगंज
  • आकाश पटेल – एसपी चंदौली
  • सत्य नारायण प्रजापति – एसपी कौशांबी
  • मृगांक शेखर पाठक – एसपी हमीरपुर
  • आदित्य बंसल – एसपी सिटी अलीगढ़
  • अमृत जैन – एसपी सिटी मुजफ्फरनगर

ये भी पढ़े – पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

युवा अधिकारियों को मिला मौका

इस बार तबादलों में कई युवा अधिकारियों को प्राथमिकता दी गई है। लंबे समय से फील्ड से बाहर रहे अफसरों को भी जिलों की जिम्मेदारी देकर सरकार ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त संदेश दिया है।

आगे और तबादलों की संभावना

सूत्रों के अनुसार आने वाले दिनों में और जिलों में भी पुलिस अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं, खासकर उन अधिकारियों के जो लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं।

ये भी पढ़े – रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

Karan Pandey

Recent Posts

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

1 hour ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

2 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

2 hours ago

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

8 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

8 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

9 hours ago