Newsbeat

यूपी-112 बनी अभ्यर्थी की उम्मीद, पांच मिनट में पहुंचाया परीक्षा केंद्र

पुलिस भर्ती परीक्षा छूटने से बची, यूपी-112 की त्वरित कार्रवाई की हर ओर सराहना

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश पुलिस की आपातकालीन सेवा यूपी-112 ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक अभ्यर्थी की परीक्षा छूटने से बचा ली। पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने जा रहे एक अभ्यर्थी को समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचाकर यूपी-112 की टीम ने उसकी एक वर्ष की मेहनत को व्यर्थ होने से बचा दिया।

जानकारी के अनुसार अमन गुप्ता, निवासी श्याम विहार कॉलोनी, पहलवारा (जनपद बलरामपुर), पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पंचायत इंटर कॉलेज, परतावल स्थित परीक्षा केंद्र जा रहे थे। रास्ते में विलंब होने के कारण वह दोपहर करीब 2:25 बजे परतावल चौराहे पर पहुंचे। परीक्षा केंद्र का प्रवेश द्वार बंद होने में केवल कुछ ही मिनट शेष थे, जिससे उनकी चिंता बढ़ गई।

परेशान अभ्यर्थी ने तत्काल यूपी-112 पर कॉल कर सहायता मांगी। सूचना मिलते ही इवेंट संख्या-5561 के तहत पीआरवी-5813 पर तैनात हेड कांस्टेबल बैरिस्टर प्रसाद और उनकी टीम सक्रिय हो गई। पुलिस कर्मियों ने तुरंत अभ्यर्थी से संपर्क किया और उसे अपने वाहन में बैठाकर हूटर बजाते हुए परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गए।

पुलिस टीम की तेजी और सूझबूझ का परिणाम रहा कि अमन गुप्ता को ठीक 2:30 बजे, प्रवेश द्वार बंद होने से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचा दिया गया। समय पर पहुंचने के कारण वह भर्ती परीक्षा में शामिल हो सके।

परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद अभ्यर्थी ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि यूपी-112 की त्वरित सहायता नहीं मिलती, तो उसकी एक वर्ष की कड़ी मेहनत और तैयारी व्यर्थ हो सकती थी।

घटना के बाद मौके पर मौजूद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी यूपी-112 की कार्यशैली की सराहना की। लोगों का कहना था कि यह सेवा केवल आपातकालीन स्थितियों तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों के लिए भरोसे और सहायता का मजबूत माध्यम बन चुकी है।

यूपी-112 की इस मानवीय पहल ने एक बार फिर साबित किया कि पुलिस केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और अपात्रों के नाम हटाने में सहयोग का आह्वान कुशीनगर…

12 hours ago

सलम यादव बने समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के विधानसभा सचिव​

बलिया (राष्ट्र की परम्परा )समाजवादी पार्टी के संगठन विस्तार एवं मजबूती के क्रम में सलम…

12 hours ago

सरकारी योजनाएं कागजों तक सीमित न रहें, पीड़ित परिवार तक पहुंचे : संजयदीप कुशवाहा

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मृत कृषक-श्रमिक गंगेश पटेल के…

12 hours ago

सपा नेता विजय रावत ने ग्रामीणों के साथ बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर श्रमदान

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के बेलडाड़ कठीनईया मार्ग पर ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर…

12 hours ago

पांच वर्ष पुराने राजस्व वाद का एएसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुराने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रशासन की ओर…

12 hours ago

आधार से जुड़ा काम अब एक छत के नीचे, खलीलाबाद में खुला आधार सेवा केंद्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आधार कार्ड से जुड़े काम के लिए अब लोगों…

13 hours ago