अज्ञात चोरों ने ताला तोड़ नगदी सहित अन्य सामानों का किया चोरी

महराजगंज ( राष्ट्र की परम्परा)।सदर थाना कोतवाली के बागापार चौकी अन्तर्गत ग्राम सभा बसन्तपुर राजा निवासी उमेश शुक्ला के घर मे बुधवार की रात मे अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर नगदी सहित अन्य समान की चोरी किया है जिसकी लिखित सूचना चौकी बागापार को दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागापार चौकी अन्तर्गत ग्राम सभा बसन्तपुर राजा निवासी उमेश शुक्ला के घर में बुधवार की रात में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर सात हजार नगदी सहित कपड़ा , गेंहू व अन्य समान की चोरी किया है। चोरी की घटना तब हुई जब परिवार के लोग घर से बाहर थे और घर के छत के रास्ते अज्ञात चोरों ने घर के अन्दर पहुंच कर ऐसे घटना को अंजाम दिया है। लिखित प्रार्थना पत्र मे उमेश शुक्ला ने बताया है कि वह पूजा पाठ के लिए बुधवार की सुबह 8:00बजे बाहर चले गये थे तथा उनकी पत्नी ससुराल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में गई हुई थी इसकी भनक मिलते ही चोरों ने ऐसे घटना का अंजाम दिया है ।जो पूजा पाठ के बाद घर आने पर चोरी की घटना देख ग्राम सभा के लोगों सहित ग्राम प्रधान मौके पर पहुंचे तथा इसकी सूचना चौकी प्रभारी बागापार को लिखित देकर अवगत कराया गया।इस सम्बन्ध में समाचार लिखे जाने तक कोई एफआईआर दर्ज नही हुआ था।

rkpnews@somnath

Recent Posts

होली अवकाश में बदलाव, 28 फरवरी को भी खुलेंगे बैंक व सरकारी कार्यालय

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…

7 hours ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने घोषित किया विभिन्न पाठ्यक्रमों का सेमेस्टर परिणाम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…

7 hours ago

भारतीय ज्ञान परंपरा में लोक और शास्त्र का अद्भुत समन्वय: प्रो. अनामिका राय

ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…

7 hours ago

होम स्टे नीति-2025 से पर्यटन और रोजगार को मिलेगा नया विस्तार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…

9 hours ago

विज्ञान दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतियोगिताओं की धूम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

9 hours ago

28 फरवरी 2026 का पंचांग: त्रिपुष्कर योग में करें ये खास कार्य, मिलेगा तीन गुना फल

आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…

9 hours ago