सरयू नदी के किनारे मिला अज्ञात शव जाँच में जुटी पुलिस

बरहज /देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) थाना क्षेत्र बरहज मोहन सेतु के नजदीक सरयू नदी के किनारे एक अज्ञात शव नदी किनारे पड़ा मिला है, जिसकी पहचान पुलिस अब तक नहीं कर पाई है इस मामले में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए, बताया कि नदी के किनारे एक शव के मिलने की सूचना प्राप्त हुई है, शव की पहचान कराई जा रही है।
आपको बताते चलें कि,मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे सरयू नदी के किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में एक अज्ञात शव दिखाई दिया, अज्ञात शव के मिलने से क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना हुआ है। हालांकि बरहज पुलिस, शव की पहचान करने के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन अब तक पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बरहज अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि,अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली है शव की शिनाख्त मौके पर पहुँची पुलिस द्वारा किया जा रहा है। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक सदानंद यादव ने बताया कि, प्रथम दृष्टया मामला शव को सांप काटने का लग रहा है,आगे इसकी जांच कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

खसरा–रूबेला टीकाकरण अभियान सफल, बच्चों को लगा एमआर टीका

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। भागलपुर ब्लॉक स्थित गोल्डन लाइफ चिल्ड्रन एकेडमी में आयोजित खसरा–रूबेला…

4 seconds ago

होली फ्लाइट टिकट महंगा: पटना-लखनऊ वापसी पर किराया आसमान छू रहा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भी महंगा सफर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)होली फ्लाइट टिकट महंगा होना इस बार परदेसियों के लिए…

28 minutes ago

दिसंबर 2026 तक शुरू होगा IGIMS का नया मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) पटना में 1200 बेड का मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल दिसंबर…

31 minutes ago

सुबह सघन चेकिंग: 18 स्थानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान के तहत 19 फरवरी 2026 की…

33 minutes ago

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

1 hour ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

1 hour ago