गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। रावेंशा विश्वविद्यालय, कटक में 10 जनवरी 2026 से आयोजित होने वाली पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 के लिए दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की क्रिकेट (पुरुष) टीम का चयन कर लिया गया है। टीम का चयन 21 दिसंबर को विश्वविद्यालय क्रीड़ांगन में आयोजित चयन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया।
अस्थायी रूप से चयनित खिलाड़ियों में सिद्धार्थ नारायण पाण्डेय, सात्विक जायसवाल, सतीश कुमार, हर्षित सिंह, नमन दुबे, आनंद दुबे (विश्वविद्यालय), मो कैफ, निखिल दुबे, आकाश (बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज), लोकेश वर्मा (एसडी पीजी कॉलेज), नेहाल अहमद, देवेश पाण्डेय (सेंट एंड्रज महाविद्यालय), प्रिंस प्रजापति (रविन्द्र किशोर शाही राजकीय महाविद्यालय), सत्य प्रकाश यादव (कल्पनाथ राय महाविद्यालय), हरिओम चौहान (बीआरडी बीडी बरहज) तथा सौरभ यादव (दिग्विजय नाथ महाविद्यालय) शामिल हैं।
विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव राज वीर सिंह ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी 23 दिसंबर को अपराह्न 1 बजे विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद कार्यालय में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…
Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…
गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…
बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर आवेदन की तारीख बदली, 4 अक्टूबर से भर सकेंगे फॉर्म…
उत्तराखंड बनेगा रोपवे हब, 160 किमी के 51 प्रोजेक्ट पर तेज हुआ काम देहरादून (राष्ट्र…