केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊलाल वैष्णव का निधन, एम्स जोधपुर में ली अंतिम सांस


राजस्थान ( राष्ट्र की परम्परा डेस्क ) जोधपुर, देश के केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊलाल वैष्णव का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने सुबह 11:52 बजे एम्स जोधपुर में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और हाल ही में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स जोधपुर में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज चल रहा था।

एम्स जोधपुर प्रशासन ने एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी कि,”यह अत्यंत दुख के साथ सूचित किया जाता है कि माननीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता श्री दाऊलाल वैष्णव जी का आज दिनांक 08 जुलाई 2025 को प्रातः 11:52 बजे निधन हो गया। वे विगत कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ थे और अस्पताल में भर्ती थे। हमारी विशेषज्ञ मेडिकल टीम द्वारा हर संभव प्रयास किए गए, किंतु हम उन्हें बचा नहीं सके।”

दाऊलाल वैष्णव एक शांत, सादगीपूर्ण और धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति माने जाते थे। उनका जीवन परिवार और समाज के मूल्यों से गहराई से जुड़ा रहा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कई बार सार्वजनिक रूप से अपने पिता के आदर्शों और जीवन मूल्यों का उल्लेख कर चुके हैं।

निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। देशभर से राजनेताओं, अधिकारियों और समाजसेवियों ने शोक संवेदनाएं प्रकट की हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय, विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के शीर्ष नेताओं ने भी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सूत्रों के अनुसार, अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जोधपुर में ही संपन्न की जाएगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भी जोधपुर पहुंच गए हैं और परिवार के अन्य सदस्य भी अंतिम दर्शन के लिए एकत्र हो रहे हैं।

इस दुखद अवसर पर “राष्ट्र की परम्परा” परिवार अश्विनी वैष्णव और उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

प्रेमिका से शादी की मांग को लेकर युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा, गांव में मचा हड़कंप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में…

9 hours ago

राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और शौर्य के प्रतीक महाराणा प्रताप का 486वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया

युवाओं से महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में उतारने का किया गया आह्वान महराजगंज(राष्ट्र…

9 hours ago

जनसंघर्ष से सत्ता के शिखर तक : सुवेंदु अधिकारी की राजनीतिक यात्रा

नवनीत मिश्र नव नियुक्त मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का नाम आज पश्चिम बंगाल की राजनीति में…

9 hours ago

अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में मनाई गई महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती

ओमनी इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, वक्ताओं ने महाराणा प्रताप के…

9 hours ago

रेल प्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का गहन निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार 09 मई,2026 को पूर्वाह्न…

9 hours ago

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में गूंजा शौर्य और स्वाभिमान का संदेश

लार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को अखिल क्षत्रिय…

9 hours ago