सीएचसी की बदहाली पर विधायक का बड़ा हमला, चेताया स्वास्थ्य विभाग


15 दिनों में सुधार नहीं हुआ तो होगा धरना प्रदर्शन, सीएमओ को ठहराया जिम्मेदार

सिकंदरपुर/बलिया (राष्ट्र की परम्परा) सिकंदरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की बदहाल व्यवस्था पर स्थानीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिज़वी ने तीखा हमला बोला है। मंगलवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने सीएचसी की दुर्दशा को “क्षम्य न होने वाली लापरवाही” करार देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) बलिया को कठघरे में खड़ा किया।

विधायक रिज़वी ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह अव्यवस्थाओं की चपेट में है। मरीजों के साथ आए दिन बदसलूकी की घटनाएं हो रही हैं। वर्षों से एक्सरे मशीन खराब पड़ी है, जांच की कोई सुविधा नहीं है, आवश्यक दवाएं उपलब्ध नहीं हैं और अस्पताल की चारदीवारी तक जर्जर होकर गिर चुकी है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि वह पहले भी दो बार जिलाधिकारी बलिया को पत्र भेजकर हालात से अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उल्टा, जो योग्य और अनुभवी डॉक्टर वहां कार्यरत थे, उन्हें भी सीएमओ द्वारा स्थानांतरित कर दिया गया, जिससे मरीजों की परेशानी और बढ़ गई है।

विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि 15 दिनों के भीतर एक्सरे मशीन की मरम्मत, किसी एमडी डॉक्टर की तैनाती और चारदीवारी के निर्माण की शुरुआत नहीं हुई, तो मैं खुद अस्पताल परिसर में धरना देने को मजबूर हो जाऊंगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी सीएमओ बलिया की होगी।”

स्थानीय नागरिक भी अस्पताल की बदहाली से व्यथित हैं और विधायक के आंदोलनात्मक रुख को समर्थन देने की बात कह रहे हैं। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि स्वास्थ्य विभाग इस चेतावनी को कितना गंभीरता से लेता है और कब तक सुधार की दिशा में कदम उठाता है।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago