केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के पीए के पिता को बदमाशों ने मारी गोली, मेरठ रेफर

बागपत (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद बागपत में रविवार को दिनदहाड़े उस समय सनसनी फैल गई जब केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक के पिता संदीप शाह को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। घटना खेकड़ा कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव मार्ग पर उस वक्त हुई जब संदीप शाह क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे के पास टहल रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आए और संदीप शाह को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत खेकड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेरठ के एक हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला एक इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति को लेकर चल रहे पुराने विवाद से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं।

घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
“घटना की जांच की जा रही है। पीड़ित के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।”

बता दें कि संदीप शाह के पुत्र केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी के निजी सहायक हैं, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

7 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

19 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

23 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago