यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव, तीन नए समन्वयकों की नियुक्ति

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)उत्तर प्रदेश कांग्रेस में संगठन को मज़बूती देने और विभिन्न विभागों के समन्वयन को सशक्त बनाने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने रविवार को तीन विभागों में समन्वयकों की नियुक्ति की है। इन नियुक्तियों को पार्टी के भीतर नई ऊर्जा और रणनीतिक धार देने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

विनोद चंद्र को डाटा एनालिसिस विभाग का समन्वयक नियुक्त

रिसर्च एवं डाटा एनालिसिस विभाग की जिम्मेदारी के लिए विनोद चंद्र को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वर्तमान में वह लखनऊ के कालीचरण डिग्री कॉलेज (केकेसी) में कार्यवाहक प्रोफेसर हैं। उनकी नियुक्ति को कांग्रेस की डेटा संचालित चुनावी रणनीतियों को धार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

🔹 डॉ अमित कुमार राय शिक्षक प्रकोष्ठ के समन्वयक

शिक्षक प्रकोष्ठ का नेतृत्व अब डॉ अमित कुमार राय करेंगे। वह शिया पीजी कॉलेज, लखनऊ में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों पर गहरी समझ रखते हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनके अनुभव से शिक्षाविदों के बीच कांग्रेस की पकड़ मजबूत होगी।

🔹 आजाद बेग को चिकित्सा प्रकोष्ठ की कमान

चिकित्सा प्रकोष्ठ का समन्वयन अब आजाद बेग संभालेंगे। वह लंबे समय से स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े विषयों पर सक्रिय हैं। कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के साथ संवाद व भागीदारी को आजाद बेग नई दिशा देंगे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने इन नियुक्तियों के माध्यम से यह संकेत दिया है कि पार्टी 2027 की तैयारियों में जुट गई है और वह संगठन को हर स्तर पर सशक्त बनाना चाहती है। इन समन्वयकों की नियुक्ति से पार्टी को जमीनी स्तर पर फीडबैक, रणनीतिक विश्लेषण और जनसंपर्क बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

गांव-गांव पहुंचाया गया राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 का संदेश

आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…

4 hours ago

आगरा में 16 नवंबर से शुरू होगी स्व-गणना, 1200 से ज्यादा वोटर वाले बूथों पर DM की नजर; जानें पूरी समयसीमा

आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…

4 hours ago

मां तरकुलहा देवी धाम में मां कात्यायनी की पूजा, दुर्गा सप्तशती पाठ के बाद बंटा प्रसाद

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…

5 hours ago

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर जोर, लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…

5 hours ago

तिरंगे को लेकर आमने-सामने सरकार और विपक्ष? CJP मार्च से पहले कार्रवाई, AAP से ममता-अखिलेश तक ने घेरा

फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…

5 hours ago