एडीएम प्रशासन ऑनलाइन जुड़कर समस्याओं का कराया निदान
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने ऑनलाइन सुशासन सप्ताह का उद्घाटन कियाl 19 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह, के दौरान देश के सभी संबंधित अधिकारी ऑनलाइन जुड़ कर सुशासन सप्ताह के उद्घाटन के दौरान, 81 लाख आवेदकों के समस्याओं का निदान किया गया। गोरखपुर से एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता ऑनलाइन जुड़कर केंद्रीय मंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए, गोरखपुर में पीड़ितों की समस्याओं का निदान किया गया।
केन्द्रीय मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह सुशासन सप्ताह 2022 के अंतर्गत, प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किए।केन्द्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्री डॉ जितेन्द्र सिंह नई दिल्ली से देश के सभी जनपदों के संबंधित अधिकारियों को सुशासन सप्ताह 2022 के अंतर्गत, प्रशासन गांव की ओर अभियान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर डॉक्टर सिहं सुशासन सप्ताह की वेबसाइट-www.pgportal.gov.in का शुभारंभ भी किया। पांच दिन के इस अभियान में देश भर के जिला कलेक्टरों द्वारा चिन्हित तीन हजार से अधिक नई सेवाओं को ऑनलाइन किया जाएगा।
लोक शिकायतों के निवारण और लोगों को सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया में सुधार के लिए देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों में यह अभियान चलाया जाएगा। इसमें सात सौ से अधिक जिलाधिकारी भाग लेंगे और अधिकारी तहसील और पंचायत समितियों के मुख्यालयों का दौरा करेंगे।
सुशासन सप्ताह 2022 के तैयारी के दौरान 10 से 18 दिसम्बर तक जिला अधिकारियों ने राज्य शिकायत वेबसाइट पर निवारण के लिए, उन्नीस लाख से अधिक लोक शिकायतों की पहचान की है, जिनका समाधान किया गया। साथ ही सेवा प्रदान करने के लिए 81 लाख से अधिक आवेदनों की भी पहचान की है उसका भी निस्तारण किया गया।
19 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले सुशासन सप्ताह के दौरान लोक शिकायतों के निवारण से जुड़ी सफलता की 43 कहानियां भी साझा की जाएंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी जिलों और तहसीलों में सुशासन सप्ताह की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि यह विशेष रूप से प्रसन्नता की बात है, कि इस वर्ष भी, प्रशासन गांव की ओर अभियान, सुशासन सप्ताह का हिस्सा बना हुआ है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…
आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…
India vs South Africa Highlights Super 8 मुकाबले में South Africa national cricket team ने…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…
देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…
देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…