अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के अगया नहर में मंगलवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना भिटौली थाना क्षेत्र के मौन बहाव नाले की बताई जा रही है। दोपहर बाद कुछ ग्रामीण जब नहर किनारे पहुंचे तो पानी में एक शव उतराता दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव कई घंटों से पानी में बह रहा प्रतीत हो रहा था। ग्रामीणों ने तुरंत गांव के चौकीदार भभूती को सूचना दी, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा व चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को मौन नाले से बाहर निकलवाया। इसके बाद विधिवत पंचनामा भरकर शव को कब्जे में लिया गया, और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर आस-पास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया, ताकि किसी प्रकार के संघर्ष या संदिग्ध गतिविधि के संकेत मिल सकें।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मृतक की आयु लगभग 35 से 45 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। उसके शरीर पर किसी स्पष्ट बाहरी चोट के निशान की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस आस-पास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों का मिलान कर रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। कुछ लोग इसे दुर्घटना मान रहे हैं तो कुछ अन्य आशंका जता रहे हैं कि मामला संदिग्ध भी हो सकता है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का राज खुलेगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो तो तत्काल भिटौली थाना से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना से जुड़े तथ्यों का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

3 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

3 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

3 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

3 hours ago

महराजगंज: 8 महीने से वेतन बंद, सड़क पर उतरे ग्राम रोजगार सेवक

होली से पहले भीख मांगो आंदोलन, प्रशासन की चुप्पी पर फूटा जबरदस्त आक्रोश महराजगंज (राष्ट्र…

4 hours ago