मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को मिली जागरूकता की सीख

बाल विवाह, लैंगिक शोषण व असुरक्षित स्पर्श से बचाव पर अधिकारियों ने दी जानकारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति (फेज-05) अभियान के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन टीम ने जे.डी.एस. पब्लिक स्कूल, पडरौना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने छात्राओं को लिंगानुपात, स्कूल ड्रॉपआउट, बाल विवाह, लैंगिक शोषण, संस्थागत प्रसव और महिलाओं-बच्चों के प्रति होने वाली हिंसा पर जानकारी दी। साथ ही छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श (सेफ व अनसेफ टच) के बारे में जागरूक किया गया।
अधिकारियों ने महिला कल्याण विभाग की योजनाएँ—मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और 1090—की जानकारी भी विस्तार से दी।
इस अवसर पर डीएमसी प्रतिमा, जेंडर स्पेशलिस्ट शालिनी सक्सेना व अनुपम, एमटीएस प्रदीप, विद्यालय की प्रधानाचार्य सरोज यादव और शिक्षकगण उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

9 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

9 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago