बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा)
जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में 16 व 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में बिहार से चलकर चंदौली पहुंची राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो न्याय यात्रा में, दूसरे दिन भी जनपद के कांग्रेसी शामिल रहे। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में हमे बहुत से अनुभव मिल रहे है उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तीन उद्देश्य हैं: आर्थिक न्याय (प्रत्येक भारतीय युवा के लिए नौकरी, और असमानता को समाप्त करना, सामाजिक न्याय, निर्णय लेने, एकता और सद्भाव में हाशिए पर रहने वाले भारतीयों की भागीदारी, और राजनीतिक न्याय, अंबेडकर के दृष्टिकोण, सभी भारतीयों के लिए गरिमा और सम्मान के संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देना। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला कोषाध्यक्ष माधवी साहू, जिला उपाध्यक्ष आतिफ खान, सोमेंद्र यादव, गौरव सिंह राठौर संगठन सचिव एजाज खान यूनिस अली, मोरध्वज राजपूत आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक बन गया।…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…
तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…
शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…
बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…