पीड़ित ने पत्नी की विदाई को लेकर मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
थाना क्षेत्र बरहज के एक युवक ने अपनी पत्नी की विदाई को लेकर काफी दुःखी होकर ससुरालियो के खिलाफ मुख्यमंत्री से गुहार लगाई और शिकायती पत्र उच्च अधिकारियों को दी है ।
जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए कहा है कि, शादी के समय से लेकर आज तक ससुराल पक्ष के लोगों ने मुझे हर तरह से प्रताड़ित किया है। युवक ने साथ ही यह भी आरोप लगाया कि शादी के बाद से आज तक मेरी पत्नी से मेरी बातचीत बंद करा दिया गया है। जिसकी शिकायत युवक द्वारा स्थानीय थाने से लेकर उच्च अधिकारियों के यहां बार-बार शिकायती पत्र के माध्यम से कराई गई है, लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई । युवक शिकायती पत्र के जरिये यह कहा है कि ना ही मेरी पत्नी को मेरे साथ विदा नही किया जा रहा है।
युवक ने अपने ऊपर घटित घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि मेरे ससुराल के लोगों ने आर्थिक, शारीरिक, मानसिक ,उत्पीड़न किया है,अगर एक सप्ताह के अंदर मेरी पत्नी की विदाई मेरे साथ नहीं होती है तो मुख्यमंत्री दरबार जाकर आत्महत्या करने को विवश हो जाऊंगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

पत्रकार संगठन में बड़ा बदलाव, आरके भट्ट को महामंत्री और संजय चाणक्य को नई जिम्मेदारी

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। मान्यता प्राप्त पत्रकार समिति, कुशीनगर की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पडरौना…

3 hours ago

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, मंगलम हॉस्पिटल ने शुरू की अत्याधुनिक कैंसर सेवा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए शनिवार, का दिन एक महत्वपूर्ण…

17 hours ago

2050 का स्वास्थ्य संकट: कैंसर बनेगा सबसे बड़ी वैश्विक चुनौती?

कैंसर अब केवल वृद्धावस्था की बीमारी नहीं, कई देशों में कम आयु के लोगों में…

18 hours ago

राप्ती ईको पार्क में वृक्षारोपण का महाअभियान 5,567 पौधे रोपे गए

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हरित गोरखपुर का संकल्प गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर…

21 hours ago

करमैनी-बेलौली तटबंध पर बाढ़ तैयारियों का एडीएम ने लिया जायजा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मानसून के बीच संभावित बाढ़ के खतरे को देखते…

21 hours ago

एक पेड़ माँ के नाम महाअभियान के तहत पुलिस लाइन्स में हुआ वृक्षारोपण

एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, हर नागरिक से एक पौधा…

2 days ago