मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत आगरा मंडल की 28 परियोजनाओं को 23.75 करोड़ की स्वीकृति

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम

आगरा(राष्ट्र की परम्परा)l उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों के विकास योजना के तहत आगरा मंडल के आगरा व फिरोजाबाद जनपदों की 28 परियोजनाओं के लिए 23.75 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इन परियोजनाओं से धार्मिक स्थलों का विकास होगा और पर्यटकों व श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होगी।

परियोजनाओं में आगरा ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, आगरा दक्षिण, खैरागढ़, कैंट व आगरा उत्तर के प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों जैसे कैला माता मंदिर, शीतला कुंड धाम, पृथ्वी नाथ महादेव मंदिर, गुरू का ताल गुरूद्वारा आदि का विकास शामिल है।

वहीं फिरोजाबाद जनपद के टूण्डला, शिकोहाबाद, सिरसागंज क्षेत्रों में गोगा जी काली मंदिर, हनुमान जी मंदिर, आवगंगा मंदिर, जायमई माता मंदिर, रामकंठ आश्रम, नीमकरौली बाबा की जन्मस्थली और ग्लास म्यूजियम आदि के पर्यटन विकास कार्यों के लिए भी धनराशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि परियोजनाओं की अनुमानित लागत 359.85 करोड़ रुपये है और इनके क्रियान्वयन हेतु तकनीकी टीमें स्थलीय निरीक्षण व अन्य प्रक्रियाएं जल्द शुरू करेंगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

4 hours ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

4 hours ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

4 hours ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

7 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

7 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

7 hours ago