डीएम की अध्यक्षता में रामजानकी मार्ग एवं नई रेलवे लाईन से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में जनपद से होकर गुजरने वाले राम जानकी मार्ग एवं नई रेलवे लाइन परियोजना हेतु सम्बंधित काश्तकारों से भू-अर्जन एवं प्रतिकर वितरण के संबंध में समीक्षा बैठक क्रय निकाय के अधिकारियों एवं सम्बंधित विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु आवश्यक भू-अर्जन एवं उसके सापेक्ष नियमानुसार प्रतिकर वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि काश्तकारों के जमीनों/परिसम्पत्तियों का नियमानुसार मूल्यांकन करवाकर प्रतिकर धनराशि प्रभावित काश्तकारों को यथाशीघ्र दे दी जाए, जिससे परियोजनाओं के प्रगति कार्य में अनावश्यक विलम्ब न हो। उन्होंने सम्बंधित उप जिलाधिकारी एवं परियोजना के नोडल विभाग/अध्याप्ति निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार आपसी सामंजस्य बनाते हुए कार्याे को पूर्ण कर लिया जाए, जिससे काश्तकारो को कोई असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने उक्त परियोजनाओं हेतु भू-अर्जन, प्रतिकर वितरण एवं अन्य सम्बंधित बिन्दुओं पर चर्चा, कार्याे की प्रगति एवं गुणवत्ता को सुनिश्चित रखने के दृष्टिगत सभी सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि अधिग्रहण एक महत्वपूर्ण कार्य है इसे अतिसंवेदनशीलता के साथ भूमि अधिग्रहण एक्ट-2013 के अनुसार नियमानुसार किया जाये। प्रक्रिया के दौरान नियमानुसार किसानों से आपत्तियां प्राप्त कर उसका निराकरण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष सतर्कता के साथ सर्वे करवाकर अनुपूरक एवार्ड कराना सुनिश्चित किया जाये। सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान सम्बन्धित उप जिलाधिकारी एवं प्रोजेक्ट के नोडल अधिकारी आपसी समन्वयता के साथ तथा डाटा का मिलान कर मुआवजे का भुगतान करना सुनिश्चित करेंगे।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर कलेक्ट्रेट डा. सुनील कुमार, तहसीलदार जर्नादन, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियका तिवारी, ओएसडी बलदाऊ जी शर्मा एवं एसएलओ सहित सम्बंधित अधिकारी एवं क्रय निकाय के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

IPL 2026 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स ने MI और PBKS को पछाड़ा, जानें कौन किस स्थान पर

IPL 2026 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से…

47 minutes ago

Maharajganj News: अपराध गोष्ठी में एसपी सख्त, कानून-व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

54 minutes ago

Deoria News: बरहज में महिला अध्यक्षों की क्षमता संवर्धन कार्यशाला, नेतृत्व और सुशासन पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर विकास विभाग के नॉलेज पार्टनर जनाग्रह के सहयोग से नगरीय…

1 hour ago

डीडीयू विश्वविद्यालय ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के…

11 hours ago

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

14 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

16 hours ago