Categories: Uncategorized

7 छात्रों को किया गया एसआईओ व मकतबा अल हमीदी की ओर से सम्मानित

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा ) एस आई ओ यूपी ईस्ट और मकतबा अल हमीदी ने मिलकर छात्रों और युवाओं के लिए एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया।इसका उद्देश्य युवाओं मे शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना है, इसमें सात युवाओं ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
14 दिसंबर को सायं 6 बजे मस्जिद बाजार खास में उनको पुरस्कार से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत पवित्र कुरान की तिलावत से हुई, उसके बाद ओसामा ने नात पढ़ी नात के बाद नाजिम जामीतुल फलाह: मौलाना ताहिर मदनी ने भाषण ( तकरीर ) दिया।
मौलाना ने कहा कि युवाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना,उनके कौशल का विकास करना उन्हें सर्वोत्तम प्रशिक्षण देना हमारी जिम्मेदारी है। वर्तमान में ऐसी ही प्रतियोगिताओं के आयोजन की आवश्यकता है, जिसके माध्यम से हम युवा पीढ़ी को भ्रष्टाचार से बचा सकें और उनके भविष्य को सर्वोत्तम बना सकें।
और उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि पैदा कर सकें।
मैं एसआईओ के युवाओं और कइस प्रतियोगिता के आयोजकों को बधाई देता हूं जिन्होंने यह महत्वपूर्ण प्रयास किया है।इसके बाद पुरस्कार वितरण का दौर शुरू हुआ। आदिल, शाहन, जावेद,अफजल,असद,ओमैस, अबुलआस ने मौलाना के मुबारक हाथों से पुरस्कार ग्रहण किया। और एस आई ओ यूपी ईस्ट के अध्यक्ष अम्मार जावेद ने भी सभी युवाओं को बधाई दी।अंत में मकतबा अल-हमीदी के अध्यक्ष मिर्जा आतिफ ने इस कार्यक्रम के पूरा होने के लिए अल्लाह का शुक्रिया अदा किया और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने वाले छात्रों और युवाओं को बधाई दी और लोगों से अपील कीये, कि वो इस काम में हमारा साथ दें ताकि युवाओं को भ्रष्टाचार से बचाया जा सके और उनके भविष्य चमकाया जा सके,और वे अच्छे से विकसित हो सकें।अंत में सभी अतिथियों का और सम्मानित जनता को धन्यवाद कहा।कार्यक्रम का समापन मौलाना ताहिर मदनी की दुआ से हुआ।इस इस कार्यक्रम में मुहम्मद मोहसिन और मास्टर शाहनवाज भी शामिल हुए और महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने वाले युवाओं को बधाई दी।इस इस कार्यक्रम का संचालन फजलुर्रहमान ने किया।

Editor CP pandey

Recent Posts

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित सुबह का संदेश, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर पुलिस ने जाना हाल, बुजुर्गों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा;…

37 minutes ago

मऊ में ‘बड़े भाई साहब’ का भव्य मंचन, दर्शक हुए भाव विभोर

भारतेंदु नाट्य अकादमी की स्वर्ण जयंती पर आयोजित हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रेमचंद की कालजयी रचना…

2 hours ago

व्रत में मिठास का खास स्वाद, घर पर बनाएं साबूदाना क्रिस्टल जलेबी रंजना की रसोई |

शारदीय नवरात्रि स्पेशल। राष्ट्र की परम्परा शारदीय नवरात्रि के दौरान बहुत से लोग अपनी दिनचर्या…

2 hours ago

दुर्गा पूजा 2026: बंगाली साड़ी के साथ पहनें 9 ट्रेंडी ज्वेलरी, पारंपरिक लुक में लगेंगे चार चांद

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय फैशन एवं ब्यूटी टिप्स | राष्ट्र की परम्परा दुर्गा पूजा का…

2 hours ago

Samsung Galaxy F70 5G: 50MP कैमरा, sAMOLED डिस्प्ले और 5000mAh बैटरी से लैस नया फोन, 18 अक्टूबर को लॉन्च की तैयारी!

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। स्मार्टफोन बाजार में सैमसंग एक नया धमाका करने की…

2 hours ago

आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानें किसे मिलेगा धन लाभ, किसे रहना होगा सावधान

17 अक्टूबर का राशिफल: सूर्य का तुला राशि में गोचर बदलेगा इन 12 राशियों का…

2 hours ago