सीडीओ की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान में प्रगति एवं फीडबैक से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित

ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर माइक्रो प्लान के अनुसार साफ-सफाई व्यवस्था कराई जाए सुनिश्चित- सीडीओ

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति एवं फीडबैक से संबंधित समीक्षा बैठक विकास भवन में आयोजित हुई।
बैठक में दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक जनपद में चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों जैसे- गांवों में साफ सफाई, गंदे पानी की निकासी, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, घरों के किनारे झाड़ियों की कटाई, स्कूलों के बच्चों को साफ सफाई एवं गंदगी तथा मच्छरों के काटने से होने वाले रोगों के प्रति जागरूक किया जाना, गांवों में पशुओं की रहने की व्यवस्था यथासंभव आवास से दूर करना आदि के बारे में संबंधित विभागीय अधिकारियों से प्रगति एवं फीडबैक की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यकतानुसार विभिन्न बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया है कि स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों को साफ सफाई, हाथ धोने, मच्छरों से बचने, गंदगी से दूर रहने, गर्म हवाओं से बचने आदि के साथ-साथ बच्चों को दिमागी बुखार एवं जल जनित बीमारियों के विषय में नियमित रूप से जागरूक किया जाए। जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की प्रगति एवं फीडबैक की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी ग्राम पंचायतों में रोस्टर बनाकर साफ सफाई, झाड़ियों की कटाई एवं छिड़काव आदि कराया जाना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही खराब इंडिया मार्का हैंड पंप को भी ठीक करवा कर शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। उन्होंने जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने विभाग के अधिकारियों के माध्यम से गांव-गांव में विजिट कर चूहा, छछूंदर से होने वाली बीमारियों के विषय में आमजन को जागरूक किया जाए।
मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि विभाग की टीम गांव में जाकर शूकर पालकों को जागरूक कर बताएं कि आबादी से दूर शूकर का पालन करें और उससे होने वाली बीमारियों के विषय में भी लोगों को जागरूक किया जाए। उल्लेखनीय है कि जनपद में 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण अभियान में दिनांक 17 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां घर घर जाकर साफ सफाई, स्वच्छता, मच्छरों से बचने के उपाय, कुपोषण के प्रति सावधान रहने के तौर-तरीकों आदि के बारे में महिलाओं एवं परिवार वालों को जानकारी देंगी तथा उन्हें जागरूक करेंगी जिससे दिमागी बुखार जैसी भयंकर बीमारियों सहित अन्य बीमारियों से बचा जा सके।
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ बी पी पांडेय, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ए के शाही, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रमोद कुमार यादव, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी प्रियंका यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विजय श्री, जिला समन्वयक यूनिसेफ रितेश कुमार सिंह, पाथ संस्था की प्रतिनिधि संतोषी देवी, शशि पांडेय सहित संबंधित विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

वर्दी की गरिमा और जनता का सम्मान ही पुलिस की पहचान-एसपी

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना पुवायाँ में गुरुवार को प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के साथ आयोजित गोष्ठी में…

9 minutes ago

बरहज की टूटी सड़क और अधूरा मोहन सेतु बना सियासी मुद्दा, सपा ने सरकार को घेरा

देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई…

4 hours ago

देवरिया से योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- “गुंडे मिट्टी में मिल गए”655 करोड़

देवरिया में गरजे योगी: “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” से “विकास मॉडल” तक बदली यूपी की…

4 hours ago

CM से मिलने की तैयारी पड़ी भारी! देवरिया में सपा नेता को पुलिस ने रोका

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…

5 hours ago

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

21 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

24 hours ago