संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l भारत सरकार के मत्स्य पालन विभाग की प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के बारे में जानकारी देते हुए सीएससी जिला प्रबंधक अखिलेश मिश्रा ने बताया कि इसका उद्देश्य मछली पालन क्षेत्र में सतत विकास के ज़रिए नीली क्रांति लाना हैl इस योजना के तहत, मछली उत्पादन, गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी, और बुनियादी ढांचे को मज़बूत किया जाता हैl इसके अलावा, मछुआरों और मछली किसानों के सामाजिक-आर्थिक कल्याण को भी सुनिश्चित किया जाता हैl उन्होंने बताया कि मछली विक्रेताओं, मछुआरों की गतिविधियों को सक्षम करने के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सामान्य श्रेणी के लोगों को व्यवसाय में आ रही लागत का 40% तक लाभ दिया जाता हैl तो वहीं जो महिलाओं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति से ताल्लुक रखती है उन्हें 60% तक अनुदान दिया जाता हैl
योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को अपने नजदीकी सीएससी पर जा कर अपनी सभी जानकारी दर्ज करा कर संबंधित दस्तावेज भी अपलोड करा कर योजना में लाभ ले सकता हैl नगर पंचायत मगहर व आसपास के लोग सीएससी एकेडमी ऑफ एकलव्य इंस्टिट्यूट, मगहर पर निःशुल्क रजिस्ट्रेशन सकते हैंl रजिस्ट्रेशन सफ़ल होने पर आवेदक के खाते में ₹ 100 का भेजा जाता है , साथ ही सभी लाभार्थियों का 5लाख का दुर्घटना बीमा और मछली व्यवसाय हेतु प्रशिक्षण भी कराया जाएगा।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने भारत सरकार से देशभर के सभी टोल…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर अब भारत में…
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…