बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक बलिया के आदेश के अनुपालन में मंगलवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत थाना सिकन्दरपुर के अन्तर्गत स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय सिकन्दरपुर में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला आरक्षी कल्पना विश्वकर्मा व महिला आरक्षी प्रीति यादव ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, अधिकार एवं आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। महिला आरक्षियों ने छात्राओं को गुड टच व बैड टच की पहचान करने के तरीके बताते हुए, किसी भी प्रकार की असहज या संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत सतर्क होकर मदद लेने की सलाह दी। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी, जिससे महिलाएं और बालिकाएं अपनी सुरक्षा एवं अधिकारों को लेकर सजग रह सकें। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर — 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला सहायता), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 102 (एंबुलेंस सेवा), 108 (एंबुलेंस), तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में विस्तार से बताया गया और इनका सही समय पर उपयोग करने की सलाह दी गई। महिला आरक्षियों ने यह भी कहा कि समाज में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए न केवल कानून और पुलिस बल, बल्कि परिवार, शिक्षक और समाज के हर वर्ग को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। थाना सिकन्दरपुर द्वारा इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि बालिकाएं निडर होकर पढ़ाई और अपने सपनों की ओर आगे बढ़ सकें।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में किसान कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की दिशा…
आपसी सुलह-समझौते से मामलों के त्वरित और कम खर्चीले समाधान के लिए ग्रामीणों को किया…
आगरा में जनगणना से लेकर वोटर लिस्ट से जननी सुरक्षा योजना का जाना DM मनीष…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शारदीय नवरात्रि के छठे दिन को पूर्वांचल के प्रमुख शक्तिपीठ मां…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षात्मक विकास खंड हुजूरपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक मुख्य…
फोटो X नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को ‘लहरा दो तिरंगा’…