मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को बचाव के लिये दिया टिप्स

कोपागंज/मऊ(राष्ट्र की परम्परा)
मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना होगा। कोई भी मनचला व्यक्ति उन्हें परेशान या छेड़छाड़ करे तो वह तुरंत पुलिस को महिला हेल्प लाइन पर सूचित करे। पुलिस तुरंत उसकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचेगी।
यह जानकारी उपनिरीक्षक सपना ने कोपागंज थाना के कंपोजिट विद्यालय पर सोमवार को नारी सुरक्षा के दौरान आयोजित कार्यक्रम में, छात्राओं को संबोधित कर रही थी।उन्होंने छात्राओं को बताया कि मनचलों से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि उनका डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। हर समय पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए आप के साथ खड़ी है। सपना ने कहा कि मनचले युवती व छात्राओं के साथ रास्तों पर छींटाकशी व छेड़छाड़ करते हैं ऐसे में पीड़िता बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं कर पाती है, इसलिए मनचले हरकत को अंजाम देकर निकल जाते हैं। किसी भी विषम परिस्थिति में महिलाओं व छात्राओं को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1090, 1930, 112, 1098, 101व 102 पर सूचना दें। हर आपात स्थिति में पुलिस आपके सहयोग के लिए तत्पर मिलेगी। विपरीत हालात में फसने पर बचाव के तरीके बताए। इस दौरान उपनिरीक्षक सपना सहित महिला कास्टेबल रिंकी प्रसाद मौजूद रही।

rkpnews@desk

Recent Posts

खुले नाले में गिरे सिपाही, डूबने से दर्दनाक मौत — नगर पालिका की लापरवाही उजागर

संभल (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) नगर पालिका की लापरवाही एक बार फिर मौत का सबब…

17 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की सर्विस और प्रमोशन के लिए अब TET पास करना अनिवार्य

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा डेस्क) देशभर के लाखों शिक्षकों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार…

24 minutes ago

कवि विश्वास की पत्नी मंजू शर्मा ने RPSC से दिया इस्तीफ़ा, SI भर्ती पेपर लीक प्रकरण में नाम आने से बढ़ा दबाव

जयपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में सदस्य पद पर कार्यरत…

32 minutes ago

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में आगामी…

57 minutes ago

स्व. राज नारायण पाठक की मनाई गई जयंती

छात्राओं ने वाद विवाद मे अपना अपना पक्ष रखा बरहज/देवरिया (राष्ट्र क़ी परम्परा)l स्थानीय बाबा…

1 hour ago

संतुलित व स्वच्छ आहार से ही स्वस्थ जीवन: प्रो. पूनम टंडन

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह…

1 hour ago