भलुअनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को भलुअनी ब्लाक के ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव ने ग्राम पंचायत खुखुन्दू मे, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के दौरान अमृत सरोवर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में उनके शिलापट्ट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर खण्ड विकास अधिकारी शांति देवी व अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया , जिसमे पिपल, बरगद, पाकड आदि पौधों का रोपण किया गया। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के सुपुत्र प्रमोद राय रिटायर्ड कर्नल को ब्लाक प्रमुख छठ्ठू यादव ने साल ओढ़ाकर सम्मानित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर ब्लाक प्रमुख ने कहा कि आजादी के बीर सपूतों के आदर्शो को आत्मसात कर उनके पदचिन्हों पर चल कर हम सभी लोगो को देश की सुरक्षा व विकास में अपना योगदान देंना हैं, तभी जाकर देश वीर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान जयराम प्रसाद, सचिव अनिल कुमार, रोजगार सेवक प्रकाश निराला व पंचायत सहायक पूजा भारती उपस्थित रहीं।
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)l प्रदेश में होली पर्व को लेकर घोषित सार्वजनिक अवकाश में…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा बी.फार्मा तृतीय सेमेस्टर, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर,…
ज्ञान से भारतीयता परिभाषित होती है, भारतीयता से ज्ञान नहीं: प्रो. अनामिका राय गोरखपुर (राष्ट्र…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पर्यटन विभाग द्वारा प्रख्यापित “उ0प्र0 बेड एण्ड ब्रेकफास्ट एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…
आज का पंचांग 28 फरवरी 2026: द्वादशी तिथि, त्रिपुष्कर योग, राहुकाल समय और शुभ मुहूर्त…