एकीकृत बागवानी अंतर्गत मखाना, प्याज, लहसुन,मधुमक्खी पालन आदि का लक्ष्य हुआ निर्धारित

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 में मखाना 10 हे0, सिंघाड़ा 04 हे०, ग्लैडियोलस 01 हे०, खरीफ प्याज 06 हे०, लहसुन 10 हे0, हल्दी 15 हे0, धनिया 01 हे०, फूट कवर/बंच कवर 35 हे०, हनी बी० कालोनी (मधुमक्खी पालन) 05 यूनिट, जैविक खेती 05 हे०, घेराबन्दी (रनिंग मीटर में) 3600, सब्जियों हेतु मचान 45 हे0, जल संग्रहण स्ट्रक्चर 04, बागों में पुराने पौधे / शाखाओं को निकलना 01 हे0, औषधीय फसलें (सतावरी / अश्वगंधा / सफेद मूसली) 02 हे०, बागवानी मे मशीनीकरण ट्रैक्टर (2WD) 02, पावर नैपसेक स्प्रेयर (12-16 लीटर) 02, ईको फ्रेन्डली लाइट ट्रेप 05 का लक्ष्य निदेशालय उद्यान लखनऊ द्वारा प्राप्त हुआ है।उद्यान अधिकारी ने जनपद के इच्छुक कृषकों से अनुरोध किया है कि अपना पंजीकरण dbt.uphorticulture.in पर कराकर आवश्यक अभिलेख जैसे-आधार कार्ड, बैंक पासबुक व नवीनतम खतौनी (61 ख प्रमाण पत्र) की छाया प्रति दो पासपोर्ट साइज के फोटो एवं मोबाइल नम्बर के साथ कार्यालय में सम्पर्क करें। कृषकों का चयन प्रथम आवक प्रथम पावक के सिद्धान्त पर निर्धारित प्राप्त भौतिक लक्ष्य के सीमा अन्तर्गत ही किया जायेगा। कार्यक्रम पूर्ण होने पर सत्यापन उपरान्त देय अनुदान डी०बी०टी० / काइन्ड डी.बी. टी. प्रक्रिया के तहत अन्तरित किया जायेगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

31 minutes ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

47 minutes ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

4 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

6 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

6 hours ago