प्रशासनिक समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों संग भेंट और विभिन्न स्थलों का करेंगे दौरा

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री और जनपद कुशीनगर के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह 30 जुलाई 2025 को कुशीनगर के दौरे पर रहेंगे। उनका आगमन पूर्वाह्न 11:40 बजे सर्किट हाउस में होगा।प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, मंत्री श्री सिंह दोपहर 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार मेंअधिकारियों के साथ प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 2:10 बजे वे कृषि विश्वविद्यालय और बुद्ध थीम पार्क का निरीक्षण करेंगे।दोपहर 3:10 बजे मंत्री जी सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे। तत्पश्चात 4:45 बजे वे राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, पडरौना का निरीक्षण करेंगे।शाम 5:05 बजे, रामकोला स्थित एक नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी उनके द्वारा किया जाएगा।मंत्री जी का रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में निर्धारित है।अगले दिन, 31 जुलाई को सुबह 9:15 बजे, मंत्री सिंह तुर्कपट्टी में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।
जनपद प्रशासन ने प्रभारी मंत्री के आगमन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। संबंधित विभागों को सतर्क किया गया है कि कार्यक्रम के प्रत्येक बिंदु को समयबद्ध और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

2 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

3 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

3 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

3 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

3 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

3 hours ago