बेकाबू ट्रेलर बना आतंक, चार को रौंदा – एक की हालत गंभीर


संभागीय परिवहन विभाग की मिलीभगत से बेलगाम दौड़ रहे ट्रेलर, लोगों में दहशत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) मऊ जनपद से बलिया को जोड़ने वाले फेफना मार्ग पर ट्रेलरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। संभागीय परिवहन विभाग की मिलीभगत से इस रूट पर बिना स्पष्ट नंबर प्लेट वाले ट्रेलर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। इन्हीं बेलगाम ट्रेलरों के कारण एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है।

रतनपुरा कस्बे के भगवान बाजार के पास सोमवार शाम एक बेकाबू ट्रेलर चालक ने ओवरटेक के चक्कर में चार लोगों को रौंद दिया। सभी लोग बाजार में खरीदारी कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में गाजीपुर निवासी गोपाल बांसफोर, उसकी पत्नी पूजा देवी, मऊ के श्रीकांत चौहान और गोलू बांसफोर गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें गोपाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चालक मनोज कुमार यादव (निवासी मिर्जा भैंसही, थाना रुद्रपुर, जिला देवरिया) को पकड़ लिया और जमकर पीटा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को ट्रेलर समेत कब्जे में लेकर हलधरपुर थाने भेज दिया।

घटना की सूचना पाकर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य और मंडल अध्यक्ष दयाशंकर श्रीवास्तव उर्फ दीपू भी मौके पर पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने प्रशासन से ट्रेलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि भगवान बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़क तक अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे राहगीरों को परेशानी होती है और आए दिन दुर्घटनाएं घट रही हैं। लोगों ने अतिक्रमण हटाने और ट्रेलर संचालन पर सख्ती की मांग की है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सल्लहपुर-भटनी में भव्य महायज्ञ, रामलीला और लंका दहन ने बांधा समां

श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ बनकटाशिव: पंचम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब, विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भक्ति और…

1 minute ago

सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण, गंदगी व जर्जर भवनों पर सख्त निर्देश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से मुख्य विकास…

9 minutes ago

कमजोर वर्गों को निःशुल्क कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु 22 फरवरी को औरैया में मेगा विधिक सेवा शिविर

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन को उनके विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने…

18 minutes ago

अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत 50 वरिष्ठ नागरिकों की होगी निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और समग्र कल्याण…

26 minutes ago

वृहद ऋण शिविर कल, युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के युवाओं, उद्यमियों और स्वरोजगार की तलाश कर रहे नागरिकों…

51 minutes ago

22 फरवरी को बलिया में मेगा विधिक सहायता शिविर, प्रचार वाहन रवाना

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)।फोकस वर्ड – विधिक सहायता शिविरटैग - जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया,…

58 minutes ago