हत्या मामले में दोषी अभियुक्त को हुई आजीवन कारावास की सजा

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) तीन वर्ष पूर्व हुए हत्या के मामले में सत्र न्यायालय ने अभियुक्त को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने आरोपी पर 50 हजार का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न होने पर आरोपी को एक वर्ष के अतिरिक्त कारावास की सजा काटनी होगी। कोर्ट ने साक्ष्य मिटाने के मामले में भी अभियुक्त को दो वर्ष का कारावास व एक हजार का अर्थदंड लगाया है। दीवानी न्यायालय के जिला शासकीय अधिवक्ता मुन्नू लाल मिश्र ने बताया कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आनंद टेपरा दाखिला बदरौली निवासी श्रीपाल ने 30 मई 2020 को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि 23 मई 2020 की रात से उसकी पत्नी 55 वर्षीय शिवाका देवी गायब थी। 29 मई 2020 को सूचना मिली की उनकी पत्नी की लाश बाबा कुट्टी के पास पड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। विवेचना के दौरान वादी तथा उसके परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि उनके घर बौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम मजगामा निवासी रामसरन पुत्र चतुरी का आना-जाना था। रामशरण का अवैध संबंध मृतका शिवाका से हो गया था। जानकारी होने पर दोनों को मिलने जुड़ने से रोका गया 23 मई 2020 को शिवा का देवी रात 10 बजे अचानक गायब हो गई और 29 मई को उनका शव बाबा कुट्टी के पास पाया गया। पुलिस ने 30 मई को केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्लास्टिक से ई-कचरे तक: फेंकी हुई चीजों में छिपी नई अर्थव्यवस्था की ताकत

विश्व चक्रीय अर्थव्यवस्था मंच 2026: क्या प्लास्टिक और ई-कचरे का कबाड़ बनेगा नई अर्थव्यवस्था की…

5 hours ago

राजभाषा हिन्दी के जागरूकता हेतु मऊ स्टेशन पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

वाराणसी(राष्ट्र क़ी परम्परा)मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देशानुसार तथा वरिष्ठ मंडल आंकड़ा एवं…

6 hours ago

जनगणना की तैयारियों में लापरवाही मिली तो होगी कार्रवाई

16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी जनसंख्या गणना…

7 hours ago

बाल वाटिका में माताओं को बताया बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्व

तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने की अपील, चेयरमैन ने…

7 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण से स्वरोजगार की राह, 30 प्रशिक्षार्थियों ने सीखी तकनीक

फल-सब्जियों के प्रसंस्करण से आय बढ़ाने के बताए तरीके, पीएमएफएमई योजना की भी दी जानकारी…

7 hours ago

2500 बेरोजगारों के लिए रोजगार की राह आसान

सेवायोजन विभाग और गुजरात की कंपनियों के बीच हुआ करार, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकृत…

7 hours ago