आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोमाडीह कटघर बाजार में तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर एक चाय की दुकान में घुस गई। हादसे में दुकान पर मौजूद एक ग्राहक की जहां मौत हो गई तो वहीं दुकानदार समेत दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीरपुर के कटघर गांव निवासी हरिराम (29) गांव के बाहर मुख्य मार्ग पर चाय की दुकान चलाता है।
गुरुवार की अलसुबह दुकान पर गांव के ही राम नरायन (56) और श्याम नरायन (50) बैठ कर चाय पी रहे थे, इसी दौरान मुख्य मार्ग से गुजर रही एक बोलेरो अनियंत्रित होकर हरिराम की चाय की दुकान में ही घुस गई। हादसे में दुकानदार हरिराम, ग्राहक रामनरायन व श्याम नरायन घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो सवार मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गए।
सूचना पर पहुंची गंभीरपुर थाना पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना किया। जबकि रास्ते में ही रामनरायन की मौत हो गई वहीं दुकानदार हरिराम की हालत गंभीर देखते हुए, उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। श्याम नरायन को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्यदिवस पर मऊ कोषागार ने रिकॉर्ड…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा रहे अभियान…