अनियन्त्रित बाइक सवार सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसा ,मौके पर मौत

तुलसीपुर, बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।खराब खड़ी ट्रैक्टरआ ट्रॉली पर लदे पटरा बल्ली में तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर घुस गया। जिससे ट्रैक्टर पर लगी बाली बाइक सवार के सीने को चीरते हुई घुस गई। घटनास्थल पर ही बाइक चालक की मौत हो गई। घटना थाना महाराजगंज तराई क्षेत्र के अंतर्गत, बौद्ध परिपथ एन एच 730 चैयपुरवा गांव के पास रविवार को शाम करीब 6:30 बजे हुई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर थाना देहात कोतवाली के ग्राम लालाडीह निवासी, 35 वर्षीय धर्मेंद्र करवा चौथ का त्योहार मनाने, बाइक द्वारा अपने गांव लालाडीह से अपने ससुराल थाना महाराजगंज तराई के नेब वरिया गांव जा रहा था। चैयपुरवा गांव के पास पहले से, एक खराब ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। ट्रॉली पर पटरा बल्ली लदा हुआ था। तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पटरा बल्ली लदे ट्रैक्टर में जा घुसी। बल्ली धर्मेंद्र के सीने को चीरते हुए पर हो गई। और घटनास्थल पर ही धर्मेंद्र की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी। मृतक की पत्नी सीमा, बेटे रामबाबू, श्याम बाबू, बेटी निधि का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी ने बताया कि, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

rkpnews@desk

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

1 hour ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

1 hour ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

1 hour ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

11 hours ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

2 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

2 days ago