केरल प्रदेश अध्यक्ष राजेश के वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा की है। उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड प्रदेश अध्यक्षों को प्रत्याशियों का चयन कर सूची राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय को उपलब्ध करवाने का निर्देश दिया है। केरल प्रदेश अध्यक्ष राजेश के वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियका गांधी के खिलाफ अपना परचा दाखिल करेंगे।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि झारखंड और महाराष्ट्र में हिन्दू महासभा अपने प्रभाव वाली विधानसभा सीटों से प्रत्याशी खड़ा करेगी। झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय द्वारा गठित चयन समिति द्वारा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी द्वारा स्वीकृत होने के बाद जारी की जाएगी।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री संजय गिरी ने कहा कि झारखंड में बीस प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी चल रही है। उन्होंने हिन्दू महासभा झारखंड प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पारस्परिक मतभेद भूलकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जयंत झा ने कहा कि तीन से पांच प्रत्याशियों की सूची वो प्रदेश अध्यक्ष अनिल पांडेय को सौंपेंगे।
महाराष्ट्र के अध्यक्ष नितिन व्यास ने कहा कि महाराष्ट्र में करीब दस सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्याशियों की सूची तैयार हो रही है और शीघ्र ही जारी की जाएगी। केरल हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और हिन्दू महासभा से विधानसभा और लोकसभा का चुनाव लड़ चुके राजेश के ने वायनाड लोकसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से व्यापार में बढ़ेगी रफ्तार, कई राशियों को मिलेंगे सफलता…
अंतरिक्ष से सिनेमा तक छाया भारतीय हुनर, जॉय बरुआ की वैश्विक उड़ान से लेकर बॉलीवुड…
ओपी राजभर पर शिवपाल का पलटवार—बोले, उनका दिमाग खिसक गया है, अच्छे डॉक्टर की जरूरत…
रुई या कलावे की बाती—कब और किस पूजा में जलाएं? जानिए धार्मिक मान्यताएंलेखक : पंडित…
डिजिटल दुनिया से दूरी की नई कहानी: स्मार्टफोन के दौर में पुराने गैजेट्स की वापसी,…
रहस्यमयी मंदिरों की अद्भुत गाथा: बृहदेश्वर के वास्तु-विस्मय से कल्कि मंदिर की दिव्य मान्यता तक…